राजेन्द्र यादव की रिपोर्ट
आई विटनेस न्यूज 24, शनिवार 8जनवरी 2022,एक तरफ राज्य सरकार ने माफियाओं के खिलाफ कार्यवाही के दावे करती हैं, तो वही डिंडोरी जिले के रेत खदानों में अवैध उत्खनन पर लगाम नहीं लग पा रहा है, स्वयं को लाभान्वित करने में रेत माफिया स्वामी रेत के इस कारोबार में मददगार बन कर सामने आ रहे हैं अवैध रेत उत्खनन व दस्तूर जारी है,आलम यह है कि शिकवा शिकायतों,वाद विवाद और झड़प के बीच स्वीकृत रेत खदानों का सूपड़ा साफ कर चुके खनन माफियाओं ने प्रस्तावित रेत खदान जुनवानी से बड़ी मात्रा में रेत निकालने की तैयारी कर ली है और इसके लिए बकायदा जुनवानी से बुढनेर नदी तक के लिए स्थानीय लोगों की मदद से सड़क भी तैयार कर ली है, अब नदी के बीचो-बीच रैंप बनाने की तैयारी की जा रही है,ताकि बुढनेर नदी का सीना छलनी कर राज्य सरकार को करोड़ों का चूना लगाया जा सके लगातार विवादों की स्थिति बनने के बाद रेत कारोबारी ने मध्य प्रदेश स्टेट माइनिंग कारपोरेशन को रेत खदान समूह का समर्पण किए जाने लेख किया है, ऐसी स्थिति में अब कारोबारी के पास समय कम है तो प्रस्तावित खदानों को ही सबसे पहले समेटने की तैयारी में जुट गया है
