’’कम नामांकन पर 19संस्था प्रमुखों को जारी नोटिस’। लापरवाही पर होगी कार्यवाही - i witness news live
Breaking News
Loading...

TOP NEWS

’’कम नामांकन पर 19संस्था प्रमुखों को जारी नोटिस’। लापरवाही पर होगी कार्यवाही

आई विटनेस न्यूज 24, शुक्रवार 24 अप्रैल,कलेक्टर अंजु पवन भदौरिया के निर्देशानुसार    2026- 27 में नर्सरी कक्षा से 12वी कक्षा तक में शासकीय एवं अशासकीय संस्थाओं के नामांकन शत-प्रतिशत किए जाने हैं। नामांकन की अंतिम तिथि 30 अप्रैल 2026  तक किए जाने हैं ।वर्तमान में नामांकन जिले में लगभग 10 प्रतिशत शेष है ,जिस पर कलेक्टर  द्वारा  नाराजगी की व्यक्त की है ,अत्यंत कम प्रगति वाले संस्था प्रमुखों को कार्य के प्रति रुचि न लेकर अपने कार्य के प्रती कर्तव्य परायण व पूर्ण रूप से सनिष्ठ नहीं होना,जो मध्य प्रदेश सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के विरुद्ध है  लापरवाही के लिए मध्य प्रदेश सिविल सेवा वर्गीकरण नियम नियंत्रण तथा अपील नियम 1966 के उप नियम 9 के तहत कार्रवाई हेतु नोटिस जारी किया गया है ,दो दिवस में जवाब स्वयं उपस्थित होकर प्रस्तुत करने को कहा गया है जबाब  समाधान कारक नहीं होने पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। संस्था प्रमुख नोटिस जारी किया है वे है मॉडल उत्तर माध्यमिक विद्यालय शहपुरा, बालक प्राथमिक शाला अमरपुर ,कन्या उच्चतर माध्यमिक शाला शहपुरा ,अमर ज्योति हाई स्कूल अमरपुर, उत्कृष्ट विद्यालय बाजाग, कन्या शिक्षा परिसर बाजाग, बिरासनी शिशु मंदिर माध्यमिक शाला गड़ासरई  ,जवाहर नवोदय विद्यालय एकलव्य धमनगांव,हाई स्कूल मडियारास, उमावि मदर टेरेसा डिंडोरी, पीएम श्री माध्यमिक शाला सुबखार, उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नेवसा पौड़ी,माध्यमिक शाला गोपालपुर, गोंडवाना कृषि आवासीय विद्यालय करंजिया, उत्तर माध्यमिक विद्यालय गोरखपुर, सांदीपनि विद्यालय खुडिया ,सरस्वती शिशु मंदिर मानिकपुर, पीएम श्री माध्यमिक शाला गाडासरई


 

Ashish Joshi

Ashish Joshi
ASHISH JOSHI | आई विटनेस न्यूज़ 24 के संचालक के रूप में, मेरी प्रतिबद्धता हमारे दर्शकों को सटीक, प्रभावशाली और समय पर समाचार प्रदान करने की है। मैं पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखते हुए हर खबर को सच के साथ प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूँ। आई विटनेस न्यूज़ 24 में, हमारा लक्ष्य है कि हम समाज को सशक्त और जोड़ने वाली आवाज़ बनें।