12वीं परीक्षा में लापरवाही भारी: पूरक कॉपी देने पर केंद्राध्यक्ष समेत तीन शिक्षकों की वेतनवृद्धि रोकी गई - i witness news live
Breaking News
Loading...

TOP NEWS

12वीं परीक्षा में लापरवाही भारी: पूरक कॉपी देने पर केंद्राध्यक्ष समेत तीन शिक्षकों की वेतनवृद्धि रोकी गई

आई विटनेस न्यूज 24, शुक्रवार 24 अप्रैल, परीक्षा केंद्र शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय बाजाग में  12 वीं की छात्रा कुमारी आराधना गजेंद्र मॉडल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बजाग में परीक्षा केंद्र था। अंग्रेजी के विषय में परीक्षा के दौरान परीक्षा केंद्र अध्यक्ष , सहायक केंद्र अध्यक्ष, पर्यवेक्षक के द्वारा छात्रा को पूरक कॉपी जारी की गई ,जबकि माध्यमिक शिक्षा मंडल के स्पष्ट निर्देश थे कि परीक्षा में पूरक काफी देने का प्रावधान नहीं है,। माध्यमिक शिक्षा मंडल ने इस गलती को संज्ञान में लेते हुए छात्रा का परीक्षा फल रोका है । छात्रा को  द्वितीय अवसर पर परीक्षा देना पड़ रहा है इस प्रकार की लापरवाही के कारण कलेक्टर की अनुशंसा पर चरण लाल मरावी केंद्र अध्यक्ष, सहायक केंद्र अध्यक्ष मंगरु लाल परस्ते ,कक्ष पर्यवेक्षक श्रीमती गोमती मरावी की  एक-एक वेतन वृद्धि रोकी गई  एवं कक्ष पर्यवेक्षक अनुग्रह दीप को चेतावनी पत्र जारी किया गया है।


 

Ashish Joshi

Ashish Joshi
ASHISH JOSHI | आई विटनेस न्यूज़ 24 के संचालक के रूप में, मेरी प्रतिबद्धता हमारे दर्शकों को सटीक, प्रभावशाली और समय पर समाचार प्रदान करने की है। मैं पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखते हुए हर खबर को सच के साथ प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूँ। आई विटनेस न्यूज़ 24 में, हमारा लक्ष्य है कि हम समाज को सशक्त और जोड़ने वाली आवाज़ बनें।