दलालों की सक्रियता के चलते जरूरत मंद को नहीं मिल पाता बैंक से लोन - i witness news live
Breaking News
Loading...

TOP NEWS

दलालों की सक्रियता के चलते जरूरत मंद को नहीं मिल पाता बैंक से लोन

फाईल चित्र
जिला ब्यूरो की रिपोर्ट
आई विटनेस न्यूज 24, शनिवार 8 जनवरी 2022,इन दिनों जिले मैं दलाली इतनी हावी हो गई है जिसके चलते शहर में आनेको जरूरत मंदो को बैंक से लोन प्राप्त नहीं हो पाता जिसका खामियाजा आम नागरिकों को भुगतना पड़ता है बैंको में दलाली इतनी हावी हो चली है,कि आज के समय बैंक से लोन ले पाना बहुत ही मुश्किल हो गया है,            
फाईल चित्रदेखा जाए तो जरूरत मंदो को छोड़ बैंको के प्रबंधक कुछ कमिशन के लालच में लोन जरूरत मंद लोगो को न  देकर दलालों के माध्यम से ऐसे लोगो को लोन उपलब्ध करा दिया जाता है जिन्हे व्यापार से कोई मतलब नहीं होता बस सरकार द्वारा दी जाने वाली सब्सिडी के चक्कर में लाखो का लोन स्वीकृत तो करा दिया जाता है,जिससे वास्तव में जरूरत मंद का हक मार जाता है।
फाईल चित्रमगर देखा जाए तो नगर में ही नहीं बल्कि ग्रामीण क्षेत्रों में भी अनेक योजनाओं व अन्य व्यापार  के नाम पर स्वीकृति मिल जाती है पर व्यापार का कहीं अता पता नहीं होता है,ऐसे अनेकों बैंक है जिन्होंने मौके पर कभी जाकर उनके व्यापार को नहीं देखा और लोन कि स्वीकृति दे दी जाती है। जिसके चलते जरूरत मंद लोगो तक इसका लाभ नहीं पहुंच पाता है, जरूरत मंदो को बैंक द्वारा कभी टारगेट पूरा हो जाने का हवाला दे दिया जाता है, तो कहीं सैकड़ों की तादाद में जरूरत मंद लोगों के एप्लिकेशन फार्म चक्कर ही काटते रह जाते है, वहीं शासन प्रशासन द्वारा बड़ी बड़ी योजनाओं का ढोल पीटा जाता है, पर जमीनी स्तर पर जरूरत मंद लोगो को इनका लाभ नहीं मिल पाता है, हर वर्ष बड़ी संख्या में मेला लगा लोन वितरण का ढोंग करने वाले कभी जमीनी हकीकत को नहीं देखते है, दलालों के आश्रित बैंको के प्रबंधकों के कान में जू तक नहीं रेंगता है, और जरूरत मंद व्यक्ति चक्कर ही काटते रहता है।

Ashish Joshi

Ashish Joshi
ASHISH JOSHI | आई विटनेस न्यूज़ 24 के संचालक के रूप में, मेरी प्रतिबद्धता हमारे दर्शकों को सटीक, प्रभावशाली और समय पर समाचार प्रदान करने की है। मैं पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखते हुए हर खबर को सच के साथ प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूँ। आई विटनेस न्यूज़ 24 में, हमारा लक्ष्य है कि हम समाज को सशक्त और जोड़ने वाली आवाज़ बनें।