थाना शाहपुर के संरक्षण में फलफूल रहे अवैध कारोबारी कार्यवाही के नाम खानापूर्ति में माहिर थाना शाहपुर ? - i witness news live
Breaking News
Loading...

TOP NEWS

थाना शाहपुर के संरक्षण में फलफूल रहे अवैध कारोबारी कार्यवाही के नाम खानापूर्ति में माहिर थाना शाहपुर ?

जिला ब्यूरो की रिपोर्ट
आई विटनेस न्यूज 24,मंगलवार 4 जनवरी 2022,डिंडोरी/शाहपुर - डिंडोरी जिले से लगभग 15 किलोमीटर दूर जबलपुर डिंडोरी नेशनल हाईवे के किनारे बसा ग्राम पंचायत शाहपुर जो कि थाना शाहपुर के अंतर्गत आता है, जहां इन दिनों   हर गली- मोहल्लों मैं बिक रही है, देसी व अंग्रेजी शराब, गौरतलब है कि मध्यप्रदेश शासन के मुखिया माननीय मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की घोषणा के बाद से मां नर्मदा नदी से लगे हुए 5 किलोमीटर के आस पास व हाईवे में अंग्रेजी व देशी शराब की कोई भी दुकान नहीं खोली जाएगी, और जो दुकानें पहले से खुली हुई है, उन्हें बंद कर दिया गया है, इसके बावजूद सारे नियमों को दरकिनार करते हुए, शाहपुर में थाना क्षेत्र के हर गली- मोहल्लों में देसी शराब, अंग्रेजी शराब एवम कच्ची शराब अवैध रूप से बिक रही है, सोचने वाली बात तो यहां यह है, कि अभी तक थाना प्रभारी के द्वारा कोई कार्यवाही क्यों नहीं की जा रही है, थाना शाहपुर के किनारे से लगी हुई घुनसी नदी के किनारे तथाकथित महिला के द्वारा खुलेआम रूप से शराब बेची जा रही है, और खाखी धारियों के कानों में जूं तक नहीं रेंग रही है, जिससे प्रतीत होता है, कि कहीं ना कहीं खाखी धारियों का संरक्षण इन अवैध कारोबारियों को प्राप्त है जिसके चलते  थाना क्षेत्र कि व्यवस्थाएं भी चरमराई हुई है थाना के ठीक नजदीक ही दिलेरी से अवैध शराब का कारोबार और थाने के ही ठीक सामने सट्टे का कारोबार फलफूल रहा है पुलिस कि अनदेखी के चलते इनके होशले और बुलंद है।

Ashish Joshi

Ashish Joshi
ASHISH JOSHI | आई विटनेस न्यूज़ 24 के संचालक के रूप में, मेरी प्रतिबद्धता हमारे दर्शकों को सटीक, प्रभावशाली और समय पर समाचार प्रदान करने की है। मैं पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखते हुए हर खबर को सच के साथ प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूँ। आई विटनेस न्यूज़ 24 में, हमारा लक्ष्य है कि हम समाज को सशक्त और जोड़ने वाली आवाज़ बनें।