जनसुनवाई में प्राप्त 36 आवेदन पत्रों की हुई सुनवाई - i witness news live
Breaking News
Loading...

TOP NEWS

जनसुनवाई में प्राप्त 36 आवेदन पत्रों की हुई सुनवाई


  मंगलवार 4 जनवरी 2022
 
आई विटनेस न्यूज 24  - कलेक्टर श्री रत्नाकर झा के निर्देशन में मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित जनसुनवाई में प्राप्त 36 आवेदन पत्रों की सुनवाई की गई। जनसुनवाई में प्राप्त आवेदन पत्रों का तत्काल निराकरण किया गया। जिन आवेदन पत्रों का तत्काल निराकरण नहीं हो सका, उसके लिए आवेदकों को समय-सीमा दे दी गई है। जनसुनवाई में प्राप्त शिकायतों का विभागीय अधिकारियों को निराकरण कर शिकायतकर्ता को अवगत कराना होगा। जनसुनवाई में आवेदकों के द्वारा राशन वितरण, वृद्धावस्था पेंशन मजदूरी भुगतान, सहित अन्य समस्याओं से संबंधित आवेदन प्राप्त हुए। जनसुनवाई के दौरान मुख्यकार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्रीमती अंजू अरूण कुमार, एसडीएम डिंडौरी सुश्री रजनी वर्मा, सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Ashish Joshi

Ashish Joshi
ASHISH JOSHI | आई विटनेस न्यूज़ 24 के संचालक के रूप में, मेरी प्रतिबद्धता हमारे दर्शकों को सटीक, प्रभावशाली और समय पर समाचार प्रदान करने की है। मैं पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखते हुए हर खबर को सच के साथ प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूँ। आई विटनेस न्यूज़ 24 में, हमारा लक्ष्य है कि हम समाज को सशक्त और जोड़ने वाली आवाज़ बनें।