कोरोना की तीसरी लहर से सुरक्षा के लिए सावधानी जरूरी कलेक्टर झा - i witness news live
Breaking News
Loading...

TOP NEWS

कोरोना की तीसरी लहर से सुरक्षा के लिए सावधानी जरूरी कलेक्टर झा


 Collector Dindori श्री रत्नाकर झा ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित बैठक मे दिए निर्देश

MPFightsCorona

        मंगलवार 4 जनवरी 2022
आई विटनेस न्यूज-24 कलेक्टर श्री रत्नाकर झा ने कहा कि कोरोना वायरस के संक्रमण की तीसरी लहर से बचने के लिए सावधानी जरूरी है। सभी व्यक्ति शासन द्वारा जारी कोविड प्रोटोकॉल का अनिवार्य रूप से पलान करें। कोविड केयर सेंटर की व्यवस्थाएं दुरूस्त रखी जाए। भोजन, पेयजल दवाईयां, ऑक्सीजन सिलेण्डर, बिस्तर एवं सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएं। कोविड केयर सेंटर में मरीजों को ताजा पका हुआ भोजन और उनकी मांग अनुसार गर्म पानी का प्रबंध किया जाए। कोविड केयर सेंटर में किसी भी बाहरी व्यक्ति को प्रवेश न दिया जाए। कलेक्टर श्री रत्नाकर झा मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित बैठक में उक्त निर्देश दिए। इस  अवसर पर अपर कलेक्टर श्री अरूण कुमार विश्वकर्मा, मुख्यकार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्रीमती अंजू अरूण कुमार, एसडीएम डिंडौरी सुश्री रजनी वर्मा, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ0 रमेश मरावी, जिला कोषालय अधिकारी श्री एम.एल. बघेल, जिला योजना अधिकारी श्री ओ.पी. सिरसे, डॉ0 धनराज, डॉ0 समीक्षा सिंह, उप महाप्रबंधक जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र श्रीमती राधिका कुसरो सहित विभागीय अधिकारी-कर्मचारी मौजूद थे। 
 कलेक्टर श्री रत्नाकर झा ने कहा कि जिला चिकित्सालय डिंडौरी सहित फीवर क्लीनिक सेंटरों में नियमित रूप से लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया जाए। जो व्यक्ति कोरोना से संक्रमित पाये जाते हैं। उन्हें कोविड केयर सेंटर में भर्ती कर उपचार किया जाए। उन्होंने स्वास्थ्य कर्मचारियों को भी हमेशा सावधानी बरतने के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर श्री झा ने कहा कि कोविड केयर सेंटर में भर्ती मरीजों के लिए भोजन दवाईयां एवं सुरक्षा का प्रबंध करें। कोविड केयर सेंटर में भर्ती मरीजों के स्वास्थ्य के बारे में उनके परिजनों को नियमित रूप से अवगत कराया जाए।
 कलेक्टर श्री रत्नाकर झा ने कोरोना संक्रमण से बचाव एवं सुरक्षा के संदेश एवं नारों का व्यापक रूप से प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए हैं। जिससे लोगों में कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए जागरूकता बढे। उन्होंने प्रचार-प्रसार के लिए वाहनों का उपयोग करने के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर श्री झा ने ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रां में लोगों को मास्क का वितरण करने को कहा हैं। उन्होंने स्व-सहायता समूहों के माध्यम से मास्क की सिलाई कराने के निर्देश दिए। जिससे किसी भी प्रकार से मास्क की कमी न होने पाए। कलेक्टर श्री झा ने कोरोना संक्रमण के दौरान बेहतर कार्य करने वाले अधिकारी एवं कर्मचारियों को पुरूस्कृत करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने जिला चिकित्सालय डिंडौरी में शव वाहन के लिए एक अतिरिक्त रास्ता प्रारंभ करने को कहा है। जिससे जिला चिकित्सालय में आवागमन की सुविधाएं बेहतर हो सके।

Ashish Joshi

Ashish Joshi
ASHISH JOSHI | आई विटनेस न्यूज़ 24 के संचालक के रूप में, मेरी प्रतिबद्धता हमारे दर्शकों को सटीक, प्रभावशाली और समय पर समाचार प्रदान करने की है। मैं पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखते हुए हर खबर को सच के साथ प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूँ। आई विटनेस न्यूज़ 24 में, हमारा लक्ष्य है कि हम समाज को सशक्त और जोड़ने वाली आवाज़ बनें।