Collector Dindori रत्नाकर झा ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में डीएलसीसी की बैठक मे दिए निर्देश
मंगलवार 4 जनवरी 2022
आई विटनेस न्यूज 24-
कलेक्टर श्री रत्नाकर झा ने कहा कि 12 जनवरी को आयोजित स्वरोजगार दिवस कार्यक्रम हितग्राहियों को शासन की योजनाओं से लाभांवित किया जाएगा। जिससे हितग्राही शासन की योजनाओं का लाभ उठाकर स्वयं का रोजगार/व्यवसाय प्रारंभ कर सकें। सभी बैंक मैनेजर्स को हितग्राहियों के ऋण प्रकरण सर्वोच्च प्राथमिकता के स्वीकृत करें। कलेक्टर श्री रत्नाकर झा मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित डीएलसीसी की बैठक में उक्त निर्देश दिए। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री अरूण कुमार विश्वकर्मा, मुख्यकार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्रीमती अंजू अरूण कुमार, महाप्रबंधक जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र श्री दिनेश बरकड़े, एलडीएम डिंडौरी श्री मोहन चौहान, उप महाप्रबंधक जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र श्रीमती राधिका कुसरो सहित बैंक मैनेजर्स मौजूद थे।
कलेक्टर श्री झा ने सभी बैंक मैनेजर्स को निर्देश दिए कि बैंकों को आवंटित लक्ष्य को समय-सीमा में पूरा करें। हितग्राहियों के ऋण स्वीकृति के लिए सभी दस्तावेजों एक ही बार में आमंत्रित करें। जिससे हितग्राहियों को बार-बार बैंको के चक्कर न लगाना पडे़। कलेक्टर श्री रत्नाकर झा ने बैठक में राष्ट्रीय ग्रामीण अजीविका मिशन, स्व-सहायता समूह लिंकेज, प्रधानमंत्री शहरी पथ विक्रेता योजना, मुख्यमंत्री ग्रामीण पथ विक्रेता योजना, प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम, किसान क्रेडिट कार्ड (मत्स्य योजना), किसान क्रेडिट कार्ड (डेयरी योजना) स्व-सहायता समूह (शहरी), प्रधानमंत्री मुद्रा योजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने हितग्राहियों को उक्त योजनाओं से लाभांवित करने के निर्देश दिए।
कलेक्टर श्री रत्नाकर झा ने कहा कि जिले में लकड़ी उद्योग की अपार संभावनाएं है। लकड़ी उद्योग के लिए ऋण स्वीकृत कर इसे बढावा दिया जाए। इससे स्थानीय लोगों को भरपूर रोजगार मिलेगा। उन्होंने इसी प्रकार से महुआ के मिष्ठान और महुआ की गुठली से तेल निकालने वाली मशीनों के लिए भी ऋण स्वीकृत कराने के निर्देश दिए। कलेक्टर श्री झा ने सभी बैंक मैनेजर्स को निर्देश दिए कि बैंको में लंबित प्रकरणों को समय-सीमा में स्वीकृत करें। हितग्राहियों के ऋण स्वीकृति में लापरवाही बरतने वालां पर कडी कार्रवाई की जाएगी।
