जिला ब्यूरो की रिपोर्ट
आई विटनेस न्यूज 24, गुरुवार 6 जनवरी 2022,अभी मामला गरमाया ही था कि स्थानीय लोगो ने पुलिस के खिलाफ मोर्चा भी खोल दिया है जानकारी के मुताबिक कल एक गांव में धर्मपरिवर्तन को लेकर मामला सामने आया था जिसमें अन्य प्रदेश से आकर । कुछ लोग भोले भाले आदिवासियो को अपना शिकार बनाकर धर्म परिवर्तन करा रहे थे, वहीं जानकारी मिली थी कि नव वर्ष मानाने के बहाने लोगो को क्रिश्चियन धर्म अपनाने को लेकर मामला गरमाया था। वहीं आज बजाग के स्थानीय युवाओं द्वारा मुख्य मार्ग पर चक्का जाम कर इसका विरोध प्रदर्शन किया गया। बजाग क्षेत्र पूर्ण रूप से जनजाति क्षेत्र है, जो कि छत्तीसगढ़ राज्य की सीमा से लगा हुआ है विगत तीन-चार वर्षों से क्षेत्र में धर्म परिवर्तन की गतिविधि लगातार बढ़ रही है, जिसमें छत्तीसगढ़ राज्य से तथाकथित पादरी पास्टर यहां पर आकर भोले भले जनजाति समाज के लोगों को बहला-फुसलाकर ईसाई धर्म में परिवर्तित करा रहे हैं अब तक यह घटना चोरी-छिपे ही अंजाम दी जाती थी किंतु विगत 10-11 माह से खुलेआम प्रार्थना सभाओं का आयोजन कर अलग-अलग गांव में धर्म परिवर्तन का कार्य किया जा रहा है क्षेत्र में प्रमुख रूप से बिजोरा, भानपुर, हर्रा टोला, सरंगपुर, सरवाही, सांवली, आमा डोंगरी, डोंगरी टोला, खिरसारी जैसे दर्जनों गांव में ऐसी घटनाएं घटित हो रही हैं, इन घटनाओं को लेकर अर्जुन यादव डोंगरी टोला श्यामल दास बिजोरा हरिसिंह नील कोल्हा आदि लोगों के द्वारा अंजाम दिया जा रहा है इसमें बहुत से लोग सरकारी कर्मचारी भी हैं इस तरह की घटनाओं के द्वारा क्षेत्र में धार्मिक उन्माद फैलाने का कार्य किया जा रहा है वही कार्यवाही की मांग करते हुए युवाओं ने बताया कि जिनके द्वारा धर्म परिवर्तन कर लिया गया है उनके जाति प्रमाण पत्र एवं शासन की तमाम योजनाओं के लाभ से उन्हें वंचित रखा जाए और कोई कार्यवाही नहीं की जाती तो उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।
