खराब पड़े हैं हैंडपंप,ग्रामीण पी रहे हैं कुएं का गंदा पानी - i witness news live
Breaking News
Loading...

TOP NEWS

खराब पड़े हैं हैंडपंप,ग्रामीण पी रहे हैं कुएं का गंदा पानी

ईश्वर दुबे की रिपोर्ट
आई विटनेस न्यूज 24, गुरुवार 6 जनवरी 2022,ग्रामीणों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के भले ही बड़े बड़े दावे किए जाते हैं पर ग्रामीण क्षेत्रों में जमीनी हकीकत कुछ और ही बयां करती है।ऐसा ही एक मामला वन ग्राम कुदवारी का जानकारी में आया है। जहां एक ही ग्राम के अलग अलग मोहल्लों में दो हैंडपंप खराब हो कर बंद पड़े है। और लोग मजबूरी में कुएं का गंदा पानी पी रहे हैं। ऊमर टोला के लोगों ने बताया कि यहां का हैंडपंप लगभग 20/25दिनों से खराब है।तो वहीं सुरखी टोला का हैंडपंप पिछले अगस्त माह से खराब है लोगो ने बताया कि पहले यही हैंडपंप पेयजल के लिए उपयोग करते थे।पर अब हैंडपंप खराब होने से कुएं का गंदा पानी मजबूरी में पी रहे हैं।दोनों मोहल्लों में लगभग 50घर है।ग्रामीणों ने बताया कि हैंडपंपों के बंद होने की जानकारी पी एच ई विभाग सहित ग्राम पंचायत,तथा वन विभाग को भी दे चुके हैं।पर आज तक कोई सुनवाई नहीं हुई ना ही उक्त हैंडपंपों को सुधारा गया। उल्लेखनीय है कि इस ग्राम में गर्मी के दिनों में भारी जल संकट रहता है,तथा इसके लिए ग्रामीण पूर्व में चक्काजाम आदि कर चुके हैं, अतः ग्रामीणों ने मांग की है कि जल्द से जल्द उक्त हैंडपंपों को सुधारा जाए जिससे ग्राम वासियों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध हो सके।

Ashish Joshi

Ashish Joshi
ASHISH JOSHI | आई विटनेस न्यूज़ 24 के संचालक के रूप में, मेरी प्रतिबद्धता हमारे दर्शकों को सटीक, प्रभावशाली और समय पर समाचार प्रदान करने की है। मैं पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखते हुए हर खबर को सच के साथ प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूँ। आई विटनेस न्यूज़ 24 में, हमारा लक्ष्य है कि हम समाज को सशक्त और जोड़ने वाली आवाज़ बनें।