विधायक भूपेंद्र सिंह मरावी किसान कांग्रेस जिला अध्यक्ष रेवा झारिया सहित पदाधिकारी व कार्यकर्ता रहे मौजूद
आई विटनेस न्यूज 24, शुक्रवार को शहपुरा 7 जनवरी विकासखंड के ग्राम करौंदी से शहपुरा के जनपद पंचायत के सामने तक जिला किसान कांग्रेस के तत्वाधान में विधायक भूपेंद्र मरावी व किसान कांग्रेस जिला अध्यक्ष रेवा झारिया के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने मध्यप्रदेश की शिवराज सरकार व केंद्र की मोदी सरकार के विरोध में नारेबाजी करते हुए रैली निकालकर पदयात्रा करते हुए शहपुरा पहुंचे। यहां शहपुरा के जनपद पंचायत कार्यालय के सामने जिला किसान कांग्रेस के द्वारा एक आमसभा का आयोजन किया गया। दोनों नेताओं ने सभा को संबोधित करते हुए किसान कांग्रेस जिला अध्यक्ष रेवा प्रसाद झारिया एवं विधायक भूपेंद्र सिंह मरावी ने भाजपा सरकार को जमकर कोसा दोनों नेताओं ने कहा कि मध्यप्रदेश की शिवराज सरकार एवं केंद्र की मोदी सरकार के राज में दिनोंदिन महंगाई बढ़ती जा रही है। बेरोजगारी से युवा पीड़ित है और सरकार कुंभकरण की नींद में सोई हुई है। बेरोजगारी एवं सरकार की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ जिला किसान कांग्रेस इसी तरह से पूरे शहपुरा विधानसभा क्षेत्रवार डिंडौरी जिले में विरोध प्रदर्शन दर्ज कराएगी ।
