ग्राम भारती महिला मंडल एवं राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत साथिया व ब्रिगेड मेंबर द्वारा किशोर किशोरियों को वैक्सीनेशन करवाने के लिए किया जा रहा जागरूक - i witness news live
Breaking News
Loading...

TOP NEWS

ग्राम भारती महिला मंडल एवं राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत साथिया व ब्रिगेड मेंबर द्वारा किशोर किशोरियों को वैक्सीनेशन करवाने के लिए किया जा रहा जागरूक

जिला समन्वयक ओमप्रकाश उरैती, सुरेन्द्र जैतवार व परामर्शदाता कुमार संत नारायण साहू ने दी जानकारी
आई विटनेस न्यूज 24, शुक्रवार 7 जनवरी 2022,राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत ग्राम भारती महिला मंडल संस्था के द्वारा शाहपुरा विकासखंड में 15 से 18 वर्ष के बच्चों को स्कूलों में जाकर वैक्सीन लगवाने के लिए सभी किशोर-किशोरियों को जागरूक किया जा रहा है। यहां साथिया व ब्रिगेड के द्वारा शाला त्यागी एवं शाला प्रवेशी किशोर किशोरियों का हंड्रेड परसेंट वैक्सीनेशन लक्ष्य लेकर चल रहे हैं। 
 जिला समन्वयक ओमप्रकाश उरैती, सुरेन्द्र जैतवार एवं राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम परामर्शदाता कुमार संतनारायण साहू द्वारा बताया गया कि शहपुरा के सभी साथियों एवं ब्रिगेड मेंबर वैक्सीनेशन को लेकर किशोर-किशोरियों में जागरूकता व जानकारी दे रहे। साथ ही मास्टर ट्रेनर दुर्गेश सरिता झारिया बुधिया परस्ते कल्पना झारिया के द्वारा साथिया सपोर्ट सुपरविजन के दौरान ब्रिगेड टीम एवं गांव के किशोर किशोरियों को वैक्सीनेशन को लेकर सही जानकारी दिया जा रहा है।




Ashish Joshi

Ashish Joshi
ASHISH JOSHI | आई विटनेस न्यूज़ 24 के संचालक के रूप में, मेरी प्रतिबद्धता हमारे दर्शकों को सटीक, प्रभावशाली और समय पर समाचार प्रदान करने की है। मैं पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखते हुए हर खबर को सच के साथ प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूँ। आई विटनेस न्यूज़ 24 में, हमारा लक्ष्य है कि हम समाज को सशक्त और जोड़ने वाली आवाज़ बनें।