अगर जांच हो गई तो तुम भी फस जाओगी,
राजेश ठाकुर की रिपोर्ट
आई विटनेस न्यूज 24,गुरुवार 6 जनवरी 2022,आदिवासी बाहुल्य जिला डिंडोरी इन दिनों भ्रष्टाचारी की गाथाओं से मशहूर है, दिन प्रतिदिन भ्रष्टाचारी की खबरें अखबारों में प्रकाशित होती ही रहती है, लेकिन शासकीय कारिंदों के कानों में जूं तक नहीं रेंगती है! एक ताजा मामला जनपद पंचायत डिंडोरी के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत खम्हरिया माल का प्रकाश में आया है, जहां सचिव निरंजन बघेल के द्वारा बिना निर्माण कार्य कराए ही सी सी रोड के नाम पर 2,40000 रुपये (दो लाख चालीस हजार)का गबन कर दिया गया,ऐसा हम नहीं खुद ग्राम पंचायत खम्हरिया माल की सरपंच श्रीमती ओमसिया बाई कह रही है! शिकायतकर्ता सरपंच श्रीमती ओमसिया बाई के द्वारा मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत डिंडोरी एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत डिंडोरी को लिखित रूप में शिकायत दिनांक 25/10 /2021 को किया गया था!
गौरतलब है कि लगभग 3 महीने बीत जाने के बाद भी आज तक सचिव निरंजन बघेल के ऊपर किसी भी प्रकार की कोई कार्यवाही नहीं की गई है,जो यह दर्शाता है कि कहीं ना कहीं जनपद के अधिकारियों की सांठगांठ से ही ,यह सारे कारनामे किए जाते हैं, तब ही तो सचिव के ऊपर आज तक कोई भी कार्यवाही नहीं की गई है!
उल्टा चोर कोतवाल को डांटे कहावत को चरितार्थ करते हुए जनपद डिंडोरी के तथाकथित पंचायत समन्वयक अधिकारी के द्वारा सरपंच श्रीमती ओमसिया बाई को यह कहते हुए धमकाया जाता है ,कि अगर जांच हो गई तो तुम भी फस जाओगी, अगर जनपद के जिम्मेदार पद में बैठे अधिकारी ही इस प्रकार की कार्यशैली से कार्य करेंगे, तो भ्रष्टाचारियों के हौसले तो और भी बुलंद होंगे!
