धान खरीद व्रिकय करने वालो के यहां तहसीलदार व अन्य ने की कार्यवाही - i witness news live
Breaking News
Loading...

TOP NEWS

धान खरीद व्रिकय करने वालो के यहां तहसीलदार व अन्य ने की कार्यवाही

आई विटनेस न्यूज 24, गुरुवार 6 जनवरी 2022,शहपुरा कलेक्टर डिण्डौरी रत्नाकर झा और अनुविभागीय अधिकारी राजस्व शहपुरा काजल जावला के निर्देशानुसार तहसीलदार शहपुरा ने सामूहिक रूप से टीम बनाकर ग्राम बिछिया में धान  खरीद विक्रय करने वालो के यहां कार्यवाही की गई कार्यवाही में तीन दुकान अमर किराना ,चैकसे ब्रदर्स ,महेन्द्र कुमार राजकुमार फर्म में जांच की जिसमेें दो दुकानो मंे धान का स्टाक मिला ,साथ ही किसी भी दुकान में आफलाईन व आनलाईन अभिलेख का संधारण नहीं पाया गया जिसके बाद आगामी आदेश तक स्टाक में रखी धान को बेचने खरीदने के लिए प्रतिबंधित किया गया उक्त कार्यवाही में बताया गया कि किसानो से बिचैलियो के द्वारा कम कीमत में धान खरीद कर सहकारी समितियो में किसानो के नाम से उंचे दाम में धान को बेचा जा रहा है ऐसी शिकायत मिलने के बाद उक्त कार्यवाही की गई और ये कार्यवाही लगातार जारी रहेगी साथ ही अग्रिम कार्यवाही के लिए प्रतिवेदन कलेक्टर डिण्डौरी को भेजा जावेगा।

Ashish Joshi

Ashish Joshi
ASHISH JOSHI | आई विटनेस न्यूज़ 24 के संचालक के रूप में, मेरी प्रतिबद्धता हमारे दर्शकों को सटीक, प्रभावशाली और समय पर समाचार प्रदान करने की है। मैं पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखते हुए हर खबर को सच के साथ प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूँ। आई विटनेस न्यूज़ 24 में, हमारा लक्ष्य है कि हम समाज को सशक्त और जोड़ने वाली आवाज़ बनें।