आई विटनेस न्यूज 24,गुरुवार 6 जनवरी 2022लोगो को जागरूक कर दी समझाईस शहपुरा कोरोनो के देश में बढते केसो को देखते हुए कलेक्टर डिण्डौरी रत्नाकर झा और शहपुरा एसडीएम काजला के निर्देषानुसार तहसीलदार शहपुरा अम्रतलाल धूर्वे ने अपने राजस्व अमला और पुलिस की मदद से रोको टोको अभियान चलाया है जिसके तहत गुरुवार को अनुविभाग के ग्राम बिछिया में कोविड नियम को पालने और कोविड प्रोटोकाल का पालन करने के लिये पहले लोगो को समझाईस दी इसके बाद मास्क नहीं लगाने वाले 28 लोगो का चालान काटा ,साथ ही मास्क का वितरण भी किया । इस दौरान चौकी प्रभारी बिछिया रंजीत सैयाम,आरआई बलीराम साहू , पुलिस बल मौजूद रहा ।
Share This
About Editor In Chief
Ashish Joshi
ASHISH JOSHI | आई विटनेस न्यूज़ 24 के संचालक के रूप में, मेरी प्रतिबद्धता हमारे दर्शकों को सटीक, प्रभावशाली और समय पर समाचार प्रदान करने की है। मैं पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखते हुए हर खबर को सच के साथ प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूँ। आई विटनेस न्यूज़ 24 में, हमारा लक्ष्य है कि हम समाज को सशक्त और जोड़ने वाली आवाज़ बनें।
