युवामोर्चा ने निकाला मशाल जूलूस - i witness news live
Breaking News
Loading...

TOP NEWS

युवामोर्चा ने निकाला मशाल जूलूस

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ हुई घटना के विरोध में निकाला मशाल जुलूस
आई विटनेस न्यूज 24, गुरुवार 6 जनवरी 2022, विगत दिवस देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पंजाब के दौरे पर गये थे जहाॅ पर भटिंडा से उन्हें हुसैनीवाला मे राष्ट्रीय शहीद स्मारक पहुॅचना था, हवाई मार्ग अनुकूल ना होने के कारण सड़क मार्ग पर जाने का निर्णय किया गया। पंजाब पुलिस डीजीपी ने रूट को ग्रीन सिंग्नल दिया उसके बाद ही प्रधानमंत्री  का काफिला सड़क मार्ग से रवाना हुआ। राष्ट्रीय शहीद स्मारक से 25 कि.मी. पहले फ्लाईओवर मे घंटो तक प्रदर्शनकारियो ने उनका रास्ता रोक दिया और सुनियोजित तरीके से षड़यंत्रपूर्वक प्रधानमंत्री  काफिला रूकवाया गया और सड़क जाम कर दी। पंजाब पुलिस मूकदर्शक बनकर प्रदर्शनकारियों को देखती रही साथ ही रूट की जानकारी प्रदर्शनकारियो को बताकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की जान खतरे मे डालकर यह सुनियोजित प्रदर्शन कराया। उनके प्राॅटोकाॅल का उल्लंघन कर गलत मानसिकता के साथ पंजाब की कांग्रेस सरकार उनकी सुरक्षा व्यवस्था मे खिलवाड़ कर अपने खूनी इरादों का प्रदर्शन किया है। प्रधानमंत्री के साथ इस तरह की घटना का होना गंभीर चिंता का विषय है, क्योंकि प्रधानमंत्री जिस फ्लाईओवर मे फसें थे वह पाकिस्तान की सीमा से बहुत ज्यादा दूर भी नही था। प्रधानमंत्री मोदी ने खुद इसे अपनी जान का खतरा बताया एवं जिंदा लौट जाने के लिए पंजाब के मुख्यमंत्री को धन्यवाद दिया। इस घटना के विरोध मे भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष वैभव पवार के निर्देशानुसार एवं भाजपा जिलाध्यक्ष नरेन्द्र सिंह राजपूत के मार्गदर्शन मे युवामोर्चा जिलाध्यक्ष अविनाश छावड़ा के नेतृत्व मे मशाल जूलूस का आयोजन भाजपा कार्यालय से मुख्यमार्ग होते हुए वीरांगना रानी अवंतीबाई चैक होते हुए पुनः भाजपा कार्यालय तक निकाला गया। इस दौरान अजजा मोर्चा के प्रदेश महामंत्री पंकज सिंह तेकाम ने कहा कि यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है कि जनता की सेवा मे दिन रात एक करने वाले प्रधानसेवक के साथ पंजाब सरकार के मुख्यमंत्री के द्वारा इस घटना को सुनियोजित तरीके से अंजाम दिया गया। हम सभी इस घटना की कड़ी निंदा करते है साथ ही पंजाब की कांग्रेस सरकार पर कार्यवाही की मांग करते है। युवामोर्चा जिलाध्यक्ष अविनाश छावड़ा ने कहा कि विश्व के सर्वाधिक लोकप्रिय नेता एवं देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ यह घटना एक काले दिवस के रूप मे कही जा सकती है। पंजाब की जनता को लाखो करोड़ की सौगात देने प्रधानमंत्री पंजाब गये थे, लेकिन षड़यंत्रपूर्वक पंजाब की कांग्रेस सरकार ने पंजाब की जनता का भला न सोचकर अपनी ओछी मानसिकता का परिचय दिया। जो मुख्यमंत्री प्रधानमंत्री की सुरक्षा की जवाबदारी नही ले सकता वह प्रदेश की जनता की सुरक्षा क्या करेगा। हम सभी युवामोर्चा के कार्यकर्ता मुख्यमंत्री चन्नी से इस्तीफे की मांग करते है साथ ही पंजाब राज्य मे राष्ट्रपति शासन लागू करने की मांग करते है। इस दौरान अजजा मोर्चा प्रदेश महामंत्री व नगर परिषद अध्यक्ष पंकज सिंह तेकाम, पवन शर्मा, राजेन्द्र परमार, कान्हा प्रशनानी, पीताम्बर पाराशर, कुशलराज बिलैया, अभिषेक साहू, मनी सैनी, विवेक अहिरवार, तरूण ठाकुर, शिवम चैहान, शिवदयाल इटौरिया, कान्हा शर्मा, स्वपनिल छैतीजा, मयंक बघेल, सौरभ द्विवेदी, प्रशांत सोनी, विकास पाराशर, पवन पाराशर, सत्यम तुरकेल, कान्हा तुरकेल, शान्तनु पाठक, अशीष मरावी, देवेन्द्र श्रीवास, सचिन परस्ते, सौरभ सिंह, पियुष मरावी,लकी मरावी, रोहित मरावी, संदीप बर्मन, नमन साहू, शानु पाटिल, यशपाल सिंह, रोहित सिंह, सत्यम पाराशर, दिगम्बर सिंह सहित भाजयुमो के पदाधिकारी व कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।


Ashish Joshi

Ashish Joshi
ASHISH JOSHI | आई विटनेस न्यूज़ 24 के संचालक के रूप में, मेरी प्रतिबद्धता हमारे दर्शकों को सटीक, प्रभावशाली और समय पर समाचार प्रदान करने की है। मैं पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखते हुए हर खबर को सच के साथ प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूँ। आई विटनेस न्यूज़ 24 में, हमारा लक्ष्य है कि हम समाज को सशक्त और जोड़ने वाली आवाज़ बनें।