भ्रष्टाचारियों का बढ़ता रुतबा शिकायतों पर कार्यवाही नहीं - i witness news live
Breaking News
Loading...

TOP NEWS

भ्रष्टाचारियों का बढ़ता रुतबा शिकायतों पर कार्यवाही नहीं


भीमसेन ठाकुर की रिपोर्ट
आई विटनेस न्यूज -24,गुरुवार 6जनवरी 2022,दिनों दिन बढ़ता जा रहा भ्रष्टाचारियों  का रुतबा  शिकायत के बाद भी नहीं होती कोई कार्यवाही के अभाव के कारण ही भ्रष्टाचारियों के हौसले बुलंद है ग्राम पंचायत सिलहेरी के सरपंच और सचिव का कारनाम तो हैरान करदेने वाला है जहां हितग्राही के स्वीकृत पैसे को ही वपास लेकर हितकारी को ही ठग दिया भ्रष्टाचारियों के हौसले इतने बुलंद हो गए की अब उन्हें किसी बात का कोई भय नहीं विभाग द्वारा इन्हे अभ्य दान प्राप्त है जिसके चलते हितग्राहियों को परेशानी का सामना करना पड़ता है ,ग्राम पंचायत सिलहरी के सरपंच एवं सचिव के द्वारा स्वीकृत प्रधानमत्री आवास की राशि भी आहरण  कर ली गई । वर्ष 2016-17 में आवेदकगणों के नाम से प्रधानमंत्री आवास योजनान्तर्गत आवास स्वीकृत हुआ था जिसमें आवेदकगणों को तीनों किश्त की राशि दे दी गई थी जिसमें सरपंच सचिव एवं पंचायत समन्वयक के द्वारा पूरी राशि इस वास्ते वापस ले लिया कि हम मकान का काम पूरा करके दे देगें।वहीं सत्र 2016-2017 से सरपंच एवं सचिव से निवेदन करते करते आज दिनांक तक मकान का कोई भी काम नहीं हुआ बल्कि अधूरे मकान में रहने के लिए हितग्राही मजबूर है। हितग्राहियों ने  यह भी बताया कि ग्राम पंचायत सचिव के द्वारा यह कहा जाता है,कि अगर मेरे शिकायत करोगे तो गाड़ी के नीचे दबाकर मार डालूंगा और मेरे आदमी पंचायत समन्वयक है मुझे कार्यवाही से बचा लेगें।
 आवेदकों के द्वारा पूर्व में भी जनपद पंचायत डिण्डौरी एवं कलेकटर महोदय डिण्डौरी को आवेदन दिया जा चुका है लेकिन आज तक उक्त आवेदन में कोई कार्यवाही नहीं की गई है। हितग्राहियों ने बताया कि ग्राम पंचायत सिलहरी के निर्माण कार्यों की जाँच कराया जाए जिससे सरपंच,सचिव एवं रोजगार सहायक के द्वारा ग्राम पंचायत में बरती गई लापरवाही उजागर हो सके।और पत्र हितग्राहियों को लाभ मिल सके हितग्राहियों ने ग्राम पंचायत सिलहरी की जाँच कराते हुये सरपंच सचिव रोजगार सहायक एवं पंचायत समन्वयको के ऊपर दण्डात्मक कार्यवाही किये जाने की मांग की है।

Ashish Joshi

Ashish Joshi
ASHISH JOSHI | आई विटनेस न्यूज़ 24 के संचालक के रूप में, मेरी प्रतिबद्धता हमारे दर्शकों को सटीक, प्रभावशाली और समय पर समाचार प्रदान करने की है। मैं पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखते हुए हर खबर को सच के साथ प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूँ। आई विटनेस न्यूज़ 24 में, हमारा लक्ष्य है कि हम समाज को सशक्त और जोड़ने वाली आवाज़ बनें।