अधिकारी और ठेकेदार की मिलीभगत के कारण बच्चों का भविष्य खतरे में, घटिया निर्माण को आड़े हाथ लिया SDM ने - i witness news live
Breaking News
Loading...

TOP NEWS

अधिकारी और ठेकेदार की मिलीभगत के कारण बच्चों का भविष्य खतरे में, घटिया निर्माण को आड़े हाथ लिया SDM ने

करोडो की बिल्डिगं का निर्माण हो रहा घटिया मटेरियल सेएसडीएम शहपुरा ने तुडवायी चार दिवालमामला नगर में बन रहे नवीन आईटीआई भवन का
आई विटनेस न्यूज 24
, शुक्रवार 7 जनवरी 2022,शहपुरा शिक्षा के स्तर को सुधारने के लिए सरकार पैसा पानी की तरह बहा रही है तो वहीं अधिकारियो की लापरवाही सभी जगह हावी है कुछ इसी तरह का उदाहरण शहपुरा में बन रहे नवीन आईटीआई भवन में देखने को मिल रही है जहां पर अधिकारी और ठेकेदार की मिलीभगत के कारण भवन का गुणवत्ताहीन निर्माण हो रहा है जिसकी जानकारी मिलते ही अनुविभागीय अधिकारी राजस्व काजल जावला मौके पर पहुच कार्य को रूकवाया और भवन में लग रही ईटों की तत्काल जांच करवाई जिसमें ईट फेल हो गये जिसके बाद एसडीएम काजल जावला ने मौके पर ही घटिया ईटो से बनी चार दीवालो को तुडवा दिया साथ ही कार्य को गुणवत्ता युक्त करने के लिए निर्देशित किया साथ ही गुणवत्ताहीन कार्य करने पर सख्त कार्यवाही करने की हिदायत दी । 
ढाई करोड की लागत से बन रहा है भवन 
कुछ महीने पहले स्थानीय सांसद व केन्द्रीय राज्य मंत्री फगगन सिंह कुलस्ते व क्षेत्रीय विधायक भूपेन्द्र सिंह मरावी के द्वारा ढाई करोड की लागत से बनने वाले नवीन आईटीआई भवन का उदघाटन किया था साथ जिसमें एक वर्कशाप और अन्य कुछ थ्योरी कक्ष का निर्माण कार्य चल रहा है ,भूमि पूजन के दौरान के्रन्द्रीय राज्य मंत्री फगगन सिंह कुलस्ते मौके पर मौजूद पीआईयू विभाग के अधिकारियो को सख्त निर्देश दिया था कि पूरा कार्य गुणवत्ता के साथ किया जावे परन्तू अभी हाल में चल रहे कार्य को देखकर प्रतीत होता है गुणवत्ता का कही दूर दूर तक नाता नहीं जिसकी शिकायत के बाद एसडीएम शहपुरा काजल जावला ने तत्काल मौके पर जाकर कार्यवाही की । वही मौके पर मिले पीआईयू विभाग के एसडीओ अशोक जोशी से इस पूरे मामले में जानकारी जानना चाहा तो वे पूरे मामले में अपना पल्ला झाडते नजर आये । 
भवन की गुणवत्ता से समझौता नहीं किया जावेगा यदि ऐसा हो रहा है तो मै खुद मौके पर जाकर मामले को देखकर संबधित विभाग के अधिकारियो को निर्देषित करूगां की पूरे भवन का कार्य गुणवत्ता युक्त निर्माण करे। भूपेन्द्र मरावी विधायक शहपुरा ।

Ashish Joshi

Ashish Joshi
ASHISH JOSHI | आई विटनेस न्यूज़ 24 के संचालक के रूप में, मेरी प्रतिबद्धता हमारे दर्शकों को सटीक, प्रभावशाली और समय पर समाचार प्रदान करने की है। मैं पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखते हुए हर खबर को सच के साथ प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूँ। आई विटनेस न्यूज़ 24 में, हमारा लक्ष्य है कि हम समाज को सशक्त और जोड़ने वाली आवाज़ बनें।