आई विटनेस न्यूज 24, शनिवार 8 जनवरी, जिला चिकित्सालय में सीटी स्कैन मशीन , एवं ऑक्सीजन प्लांट को शीघ्र चालू कराने की मांग को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष वीरेंद्र बिहारी शुक्ला ने जिला कलेक्टर डिंडोरी को पत्र लिखा है। पत्र के माध्यम से वीरेंद्र शुक्ला ने जिला कलेक्टर से मांग किया है कि हमारे आदिवासी बाहुल्य जिला डिंडोरी के जिला चिकित्सालय में सीटी स्कैन मशीन चालू ना होने के कारण जिले के गरीब मरीजों को सीटी स्कैन कराने के लिए दूसरे जिलों में आना जाना पड़ता है, जिस कारण आर्थिक परेशानियों का सामना भी मरीजों को उठाना पड़ता है, वही सीटी स्कैन सुविधा ना होने के कारण महिलाओं को भी इलाज कराने मे असुविधाएं हो रही हैं, दूसरे जिले में आने जाने में समय के साथ साथ आर्थिक नुक्सान का भी सामना करना पड़ता हैं। वीरेंद्र शुक्ला ने पत्र के माध्यम से जिला प्रशासन को अवगत कराते हुए कहा कि कोरोना वायरस की तीसरी लहर ने प्रदेश में दस्तक दे दी है, और अभी तक सीटी स्कैन मशीन का चालू ना होना हमारे गरीब आदिवासी जिले के साथ अन्याय है। कोरोना वायरस संक्रमित व्यक्ति का इलाज सिटी स्कैन के माध्यम से आसानी से संभव हो सकता है, हमारे जिले में एक्स रे मशीन के माध्यम से पूर्व में कोरोना वायरस का इलाज जिला मैं पदस्थ चिकित्सकों के द्वारा किया गया था, जिले के चिकित्सकों को भी बिना सीटी स्कैन मशीन के इलाज करने में परेशानियों का सामना करना पड़ता है, सीटी स्कैन मशीन लग जाने से एक और जहां चिकित्सकों को इलाज करने में आसानी होगी वही हमारे जिले की गरीब जनता को इलाज के लिए बाहर दूसरे जिला नहीं जाना पड़ेगा। वीरेंद्र शुक्ला ने पत्र के माध्यम से मांग किया है कि जिला चिकित्सालय मैं ऑक्सीजन प्लांट भी चालू नहीं हो सका है, कोरोना वायरस तेजी के साथ प्रदेश में फैल रहा है हमारे जिले के नागरिकों को भी ऑक्सीजन संबंधित असुविधा ना हो शीघ्र ही ऑक्सीजन प्लांट को भी चालू करा लेना चाहिए ।हमारे जिला डिंडोरी के ग्रामीण क्षेत्रों में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में भी पर्याप्त चिकित्सा सुविधा शीघ्र उपलब्ध और आरंभ करा देनी चाहिए जिससे कि हमारे ग्रामीण क्षेत्र के नागरिकों को भी इलाज में आसानी हो सके उन्हें यहां वहां भटकना ना पड़े।
Home
Unlabelled
सीटी स्कैन मशीन एवं ऑक्सीजन प्लांट शीघ्र चालू कराने की मांग को लेकर जिला कांग्रेस अध्यक्ष ने कलेक्टर को लिखा पत्र
सीटी स्कैन मशीन एवं ऑक्सीजन प्लांट शीघ्र चालू कराने की मांग को लेकर जिला कांग्रेस अध्यक्ष ने कलेक्टर को लिखा पत्र
Share This
About Editor In Chief
Ashish Joshi
ASHISH JOSHI | आई विटनेस न्यूज़ 24 के संचालक के रूप में, मेरी प्रतिबद्धता हमारे दर्शकों को सटीक, प्रभावशाली और समय पर समाचार प्रदान करने की है। मैं पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखते हुए हर खबर को सच के साथ प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूँ। आई विटनेस न्यूज़ 24 में, हमारा लक्ष्य है कि हम समाज को सशक्त और जोड़ने वाली आवाज़ बनें।
