शहपुरा के CHC परिसर में डॉक्टर व स्टाफ के लिए आवासीय भवन का घटिया तरीके से किया जा रहा निर्माण
आई विटनेस न्युज 24, रविवार 9 जनवरी 2022,शाहपुरा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में अस्पताल में पदस्थ डॉक्टर व नर्स स्टाफ के लिए नवीन आवासीय भवन का निर्माण कार्य लाखों रुपयों की लागत से किया जा रहा है यहां जबलपुर की निर्माण कंपनी जेपी इंटरप्राइजेज के ठेकेदार के द्वारा निर्माण कार्य कराया जा रहा है । भवन निर्माण में गुणवत्ता हीन तरीके से ठेकेदार के द्वारा कार्य कराया जा रहा है इसकी शिकायत मिलने पर एसडीएम काजल जावला ने मौके पर जाकर देखा तो निर्माण कार्य में गुणवत्ताहीन तरीके से फाउंडेशन का कार्य करवाना पाया गया। वही ठेकेदार के द्वारा अस्पताल के सेपरेट बोर का उपयोग भवन निर्माण के लिए किया जा रहा है जिस पर स्थानीय लोगों ने एसडीएम से शिकायत की थी इस मामले पर एसडीएम ने ठेकेदार के प्रतिनिधि को मौके पर जाकर अवगत कराया है कि इसके लिए सेपरेट मीटर लगाकर उसका भुगतान ठेकेदार ही करेगा। अब सवाल यह उठता है कि अस्पताल प्रबंधन ने ठेकेदार को बोरिंग का उपयोग करने किस हिसाब से अनुमति दे दी जबकि यह बोर केवल अस्पताल के उपयोग के लिए है कुल मिलाकर यहां अस्पताल प्रबंधन और ठेकेदार की मिलीभगत से गुणवत्ताहीन कार्य को अंजाम दिया जा रहा है।
वही जब हमने इस मामले पर जब एसडीएम काजल जावला से बात की तो उनका कहना है कि उन्होंने मौके पर जाकर कार्य की गुणवत्ता देखी जिसमें फाउंडेशन सहित अन्य कार्य सही नजर नही आया इस मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी। वही ठेकेदार को बता दिया गया है कि कार्य में किसी भी तरह की लापरवाही न बरती जाए। साथ ही बोर के लिये अलग से मीटर लगवाने के लिये भी निर्देशित किया गया है।
