आई विटनेस न्यूज 24,सोमवार 7 फरवरी,भारतीय जनता पार्टी की बूथ विस्तारक योजना के तहत भाजपा जिलाध्यक्ष नरेंद्र सिंह राजपूत नगर के वार्ड क्रमांक 12 में घर घर जाकर बूथ समिति एवं सत्यापन का कार्य संपन्न कराया। जिलाध्यक्ष नरेंद्र सिंह राजपूत ने कहा कि बूथ की सरंचना से भाजपा को मजबूत बनाना है ताकि आने वाले चुनाव में भाजपा प्रचंड मतो से जीत हासिल कर सकें। उन्होंने आगे कहा कि कार्यकर्ता बूथ विस्तारक योजना के माध्यम से लोगों के घर-घर जा रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा चलाई जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ लोगों को मिले, इसकी जानकारी भी घर-घर दे रहे है। कार्यकर्ताओं ने हर बूथ मजबूत कर स्व.ठाकरे जी को श्रद्धांजलि देने का संकल्प लिया है। इस दौरान जिला उपाध्यक्ष महेश सिंह पाराशर, जिला महामंत्री जयसिंह मरावी, जिला कोषाध्यक्ष नीरज शर्मा, एप्प विस्तारक पीताम्बर पाराशर, पार्षद अशोक कुमार बनवासी, द्वारका पाराशर, राजेश बनवासी, बबलू बनवासी, यशवंत चक्रवर्ती, सुखदेव बनवासी सहित कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Home
Unlabelled
बूथ विस्तारक योजना के अंतिम चरण में वार्ड 12 पहुंचे जिलाध्यक्ष
बूथ विस्तारक योजना के अंतिम चरण में वार्ड 12 पहुंचे जिलाध्यक्ष
Share This
About Editor In Chief
Ashish Joshi
ASHISH JOSHI | आई विटनेस न्यूज़ 24 के संचालक के रूप में, मेरी प्रतिबद्धता हमारे दर्शकों को सटीक, प्रभावशाली और समय पर समाचार प्रदान करने की है। मैं पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखते हुए हर खबर को सच के साथ प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूँ। आई विटनेस न्यूज़ 24 में, हमारा लक्ष्य है कि हम समाज को सशक्त और जोड़ने वाली आवाज़ बनें।
