पद्मश्री सम्मानित अर्जुन सिंह का हुआ सम्मान - i witness news live
Breaking News
Loading...

TOP NEWS

पद्मश्री सम्मानित अर्जुन सिंह का हुआ सम्मान

आई विटनेस न्यूज 24, सोमवार 7 फरवरी, दिनाँक 06/02/2022 को  ग्राम धुरकुटा जिला डिंडौरी में बैगा समाज के पद्म सम्मानित अर्जुन सिंह तोतड़िया (धुर्वे)  एवं उनकी पत्नि का बैगा आदिम जनजाति समाज विकास एवं कल्याण संघ म.प्र.के प्रदेश संरक्षक नंदराम बैगा एवं प्रदेश संयोजक पचलू सिंह भारतीया के द्वारा श्रीफल शॉल भेंट कर सम्मानित किया गया तथा राष्ट्रीय मानव नागा बैगा-नागा बैगिन प्रतीक चिन्ह भेंट किया गयाl कार्यक्रम में उपस्थित समस्त सदस्यों के द्वारा बैगा समाज की ओर से बधाई शुभकानाएँ दी तथा उनके दीर्घायू एवं स्वास्थ लाभ के लिए ईश्वर से कामना की गई l इस दौरान समाज के विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की गईl सम्मान समारोह में प्रदेश अध्यक्ष नारायण भारतीया, प्रदेश सचिव दिनेश भारतीया, सहसचिव शिव कुमार परस्ते, समाजसेवी एड. हीरा सिंह चंदरनिया,प्रकृति पुत्र किताब के लेखक डॉ. विजय चौरसिया, ग्रामवासी एवं कार्यक्रम के दौरान पूर्व कैबिनेट मंत्री  ओम प्रकाश धुर्वे, संगठन के सदस्य आशाराम भारतीया, डिंडौरी जिला अध्यक्ष  अमर मोहतड़िया, उपाध्यक्ष रूप सिंह तिलझरिया, कोषाध्यक्ष राम गरीबा परस्ते, दलवीर धुर्वे, लल्ला मुंडकिया, गणेश कचनरिया, सुद्धु खोहड़िया, राम गोपाल कचनरिया, महेंद्र निगुनिया, विनोद, मरावी, जेठू मरावी, बी.एल.मरावी, दयाराम रठुड़िया, मंडला जिला अध्यक्ष कमल भारतीया, विशाल भारतीया, ग्रामवासी एवं समाज सेवी सम्मिलित हुएl

Ashish Joshi

Ashish Joshi
ASHISH JOSHI | आई विटनेस न्यूज़ 24 के संचालक के रूप में, मेरी प्रतिबद्धता हमारे दर्शकों को सटीक, प्रभावशाली और समय पर समाचार प्रदान करने की है। मैं पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखते हुए हर खबर को सच के साथ प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूँ। आई विटनेस न्यूज़ 24 में, हमारा लक्ष्य है कि हम समाज को सशक्त और जोड़ने वाली आवाज़ बनें।