32 लाख 24 हजार दो सौ 96 रुपया की रिकवरी मामले में ग्रामीणों ने जिला कलेक्टर से लेकर एसपी तक की शिकायत दर्ज - i witness news live
Breaking News
Loading...

TOP NEWS

32 लाख 24 हजार दो सौ 96 रुपया की रिकवरी मामले में ग्रामीणों ने जिला कलेक्टर से लेकर एसपी तक की शिकायत दर्ज


भीमसेन ठाकुर की रिपोर्ट
आई विटनेस न्यूज 24, मंगलवार 8 फरवरी,डिंडोरी जिले के विकास खंड अमरपुर के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत जलेगांव में हुए निर्माण कार्य में भारी भ्रष्टाचार हुआ जिसकी शिकायत को लेकर ग्रामीणों ने जिला प्रशासन  से की थी शिकायत,जिस पर जांच समिति गठित कर जिला पंचायत व जनपद पंचायत अमरपुर के अधिकारी ने जांच की जांच में शिकायत सत्य पायी गयी। ग्राम पंचायतों के पदस्थ कर्मचारी सरपंच सचिव उपयंत्री ने मिलकर फर्जी बिल वाउचर लगाकर राशि गबन की थी, इसकी जांच रिपोर्ट पेश कर ग्राम पंचायत के सरपंच सचिव के विरुद्ध  32 लाख 24 हजार दो सौ 96 रुपया की रिकवरी तय हुई थी,
जिसकी राशि आज तक आरोपियों ने जमा नहीं की, इसकी शिकायत ग्रामीणों ने जिला कलेक्टर से लेकर एसपी तक शिकायत दर्ज की है ग्रामीणों का कहना है इस तरह हुए भ्रष्टाचार की रिकवरी राशि आज तक प्रशासन को जमा नहीं की है 
इसकी चलते और भी ग्राम पंचायत के कर्मचारियों के हौसले बुलंद है क्योंकि इतना ज्यादा  भ्रष्टाचार होने के बावजूद भी इन भ्रष्ट कर्मचारियों और अधिकारियों का कुछ नहीं होता है इसी वजह से और ग्राम पंचायतों के कर्मचारियों के हौसले बुलंद है ।
ग्राम पंचायत के शिकायत करता ने इस मामले को लेकर जिला से लेकर हाईकोर्ट तक अपील की थी जिसमें माननीय हाईकोर्ट के आदेश की अवहेलना की जा रही है। ना तो इनके खिलाफ धारा 40 के अंतर्गत कोई कार्यवाही की गई है।

Ashish Joshi

Ashish Joshi
ASHISH JOSHI | आई विटनेस न्यूज़ 24 के संचालक के रूप में, मेरी प्रतिबद्धता हमारे दर्शकों को सटीक, प्रभावशाली और समय पर समाचार प्रदान करने की है। मैं पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखते हुए हर खबर को सच के साथ प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूँ। आई विटनेस न्यूज़ 24 में, हमारा लक्ष्य है कि हम समाज को सशक्त और जोड़ने वाली आवाज़ बनें।