आई विटनेस न्यूज 24, मंगलवार 8 फरवरी,कलेक्टर रत्नाकर झा ने कहा कि जिले में आयोजित होने वाले विवाह एवं अन्य कार्यक्रमों में शामिल होने वाले लोगों की संख्या में छूट प्रदान की गई है। इसमें शामिल होने वालों की संख्या का बंधन नहीं रहेगा। आयोजित कार्यक्रमों में सभी लोगों को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन और मास्क पहनना अनिवार्य होगा। कलेक्टर झा सोमवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा की बैठक में उक्त निर्देश दिए। इस अवसर पर अपर कलेक्टर अरूण कुमार विश्वकर्मा, जिला पंचायत के मुख्यकार्यपालन अधिकारी श्रीमती अंजू अरूण कुमार, एसडीएम डिंडौरी बलवीर रमण, एसडीएम शहपुरा श्रीमती काजल जावला, जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग श्रीमती मंजूलता सिंह, सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग डॉ. संतोष शुक्ला, जिला कोषालय अधिकारी एम.एस. बघेल, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. रमेश मरावी, जिला योजना अधिकारी ओ.पी. सिरसे, जिला आपूर्ति अधिकारी आर.एम. सिंह सहित जिला एवं जनपद स्तरीय अधिकारी-कर्मचारी मौजूद थे।
Home
Unlabelled
आयोजनों में लोगों की संख्या में छूट सभी व्यक्ति के मास्क पहना और सोशल डिस्टेंसिंग के पालन के निर्देश- कलेक्टर झा
आयोजनों में लोगों की संख्या में छूट सभी व्यक्ति के मास्क पहना और सोशल डिस्टेंसिंग के पालन के निर्देश- कलेक्टर झा
Share This
About Editor In Chief
Ashish Joshi
ASHISH JOSHI | आई विटनेस न्यूज़ 24 के संचालक के रूप में, मेरी प्रतिबद्धता हमारे दर्शकों को सटीक, प्रभावशाली और समय पर समाचार प्रदान करने की है। मैं पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखते हुए हर खबर को सच के साथ प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूँ। आई विटनेस न्यूज़ 24 में, हमारा लक्ष्य है कि हम समाज को सशक्त और जोड़ने वाली आवाज़ बनें।
