जिला प्रतिनिधि की रिपोर्ट
आई विटनेस न्यूज 24,मंगलवार 8 फरवरी, डिंडोरी नर्मदा जन्मोत्सव कि तैयारियां जोरो पर जहां एक ओर जिले में नर्मदा जन्मोत्सव को लेकर जगह जगह साज सज्जे की जा रहे है वहीं जिले में अन्य प्रदेशों के लोग भी अपनी सहभागिता देते नजर आ रहे है जी हां हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी नगर से लगे मां नर्मदा का एक बेहद ही खूबसूरत तट जोगिटिकरिया जहां महाराष्ट्र के श्री संत गजानन सेवा समिति टिमकी नागपुर के भक्त मां नर्मदा को अपनी सेवा देने आते है तो वहीं बड़े स्तर पर भंडारे का भी प्रबंध किया जाता है,नर्मदा जन्मोत्सव के पावन पर्व पर नागपुर से लगभग 200-300 श्रद्धालु आकर मां नर्मदा में अपनी सेवा देते है।
