डिंडौरी के वार्ड-7 निवासी संतोष कुमार ने जिला अस्पताल में भर्ती मरीज के लिए किया O+ रक्त का दान - i witness news live
Breaking News
Loading...

TOP NEWS

डिंडौरी के वार्ड-7 निवासी संतोष कुमार ने जिला अस्पताल में भर्ती मरीज के लिए किया O+ रक्त का दान

आई विटनेस न्यूज 24,सोमवार 7 फरवरी, डिंडौरी के वार्ड-7 निवासी जागरूक नागरिक संतोष कुमार ने जिला अस्पताल में भर्ती मरीज के लिए सोमवार को O+ रक्त का दान कर सामाजिक जिम्मेदारी निभाई। अस्पताल स्टाफ ने बताया कि परिजनों ने गंभीर हालत में मरीज को पुरुष वार्ड में भर्ती कराया था। उसके शरीर में हीमोग्लोबिन की मात्रा काफी कम थी। बेहतर उपचार और तेज गति से स्वास्थ्य लाभ के लिए मरीज को तत्काल O+ ब्लड ग्रुप का खून चढ़ाना ज़रूरी था। अस्पताल प्रबंधन और परिजनों ने सोशल मीडिया सहित अन्य माध्यमों से खून की आवश्यकता संबंधी सूचना प्रसारित की। जानकारी मिलने पर संतोष ने बिना देर किए जिला अस्पताल के ब्लड बैंक पहुंचकर स्वेच्छा से रक्तदान किया। उन्होंने बताया कि वह अस्पताल की पार्किंग में काम करते हैं। उन्हें जैसे ही पता चला कि किसी व्यक्ति को O+ रक्त की जरूरत है, वह रक्तदान के लिए पहुंच गए और महादान कर मरीज की ज़िंदगी बचाने के लिए अमूल्य योगदान दिया।

Ashish Joshi

Ashish Joshi
ASHISH JOSHI | आई विटनेस न्यूज़ 24 के संचालक के रूप में, मेरी प्रतिबद्धता हमारे दर्शकों को सटीक, प्रभावशाली और समय पर समाचार प्रदान करने की है। मैं पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखते हुए हर खबर को सच के साथ प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूँ। आई विटनेस न्यूज़ 24 में, हमारा लक्ष्य है कि हम समाज को सशक्त और जोड़ने वाली आवाज़ बनें।