भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया जिलाध्यक्ष का जन्मदिन - i witness news live
Breaking News
Loading...

TOP NEWS

भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया जिलाध्यक्ष का जन्मदिन

आई विटनेस न्यूज 24,सोमवर 7 फरवरी,भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय डिंडोरी में युवा मोर्चा एवं महिला मोर्चा के नेतृत्व में भाजपा जिला अध्यक्ष नरेंद्र सिंह राजपूत का जन्मदिन धूमधाम से भाजपा कार्यालय में मनाया गया। सर्वप्रथम सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने शॉल श्रीफल भेंट कर फूल माला से उनका स्वागत किया।
भाजपा जिलाध्यक्ष के द्वारा केक काट गया एवं मुंह मीठा कराकर हर्षोल्लास के साथ उनका जन्मदिन मनाया गया। इस शुभ अवसर पर सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई दी गई।
भाजपा जिला अध्यक्ष नरेंद्र सिंह राजपूत ने कहा की यह संयुक्त स्वागत जो मेरे जन्म दिवस पर किया गया है मैं सभी का हृदय से धन्यवाद ज्ञापित करता हूं एवं विश्वास दिलाता हूं कि भारतीय जनता पार्टी का हर कार्यकर्ता का सम्मान हमेशा बना रहेगा साथ ही भाजपा जिलाध्यक्ष ने अपने जन्मदिन पर नगर में संचालित दीनदयाल रसोई में गरीबों को भोजन के लिए राशन सामग्री दिया।
 इस दौरान प्रदेश महामंत्री अजजा मोर्चा पंकज सिंह तेकाम, जिला महामंत्री जय सिंह मरावी, वरिष्ठ नेता राजेंद्र पाठक, जिला उपाध्यक्ष महेश सिंह पाराशर, जिला मंत्री सपना जैन, जिला कार्यालय मंत्री पुनीत जैन, सोशल मीडिया संयोजक पवन शर्मा, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष नरवदिया मरकाम, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष अविनाश छावड़ा, अजा मोर्चा जिला अध्यक्ष परसराम नागेश,
विधि प्रकोष्ठ संयोजक सुदील बरमैया, रजनी श्रीवास, पार्षद पुरुषोत्तम विश्वकर्मा, अशोक सरैया, योगेश सरैया, स्कन्द चौकसे, आशीष सोनी, पीताम्बर पाराशर, तोशी श्रीवास्तव, कुशलराज बिलैया, कान्हा शर्मा, तरुण ठाकुर, शशिकांत अग्रवाल, शान्तनु पाठक, अभिषेक मिश्रा सहित सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Ashish Joshi

Ashish Joshi
ASHISH JOSHI | आई विटनेस न्यूज़ 24 के संचालक के रूप में, मेरी प्रतिबद्धता हमारे दर्शकों को सटीक, प्रभावशाली और समय पर समाचार प्रदान करने की है। मैं पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखते हुए हर खबर को सच के साथ प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूँ। आई विटनेस न्यूज़ 24 में, हमारा लक्ष्य है कि हम समाज को सशक्त और जोड़ने वाली आवाज़ बनें।