मकान के ऊपर से गुजरी मेन लाईन की चपेट में आया मजदूर,घायल अवस्था मे जिला चिकित्सालय भर्ती,अस्पताल चौकी पुलिस मामले की जांच में जुटी।
आई विटनेस न्यूज 24, रविवार 20 फरवरी,डिंडोरी- 50 वर्षीय दयाल सिंह धुर्वे ग्राम रहंगी निवासी जो पेशे से मजदूर है और आज सुबह देवरा रोड पर चेतराम मार्को के मकान में कार्य कर रहा था।
तभी ईट की जुड़ाई के दौरान उसका शरीर मकान से गुजरी बिजली की मेन लाइन के संपर्क में आया जिससे वह जमीन में गिर गया जिसके चलते दयाल के सिर नाक सहित शरीर के कुछ हिस्सो में चोट आई है।
वही मजदूर को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है जहाँ उसका इलाज जारी है और अस्पताल चौकी पुलिस मामले की जांच में जुट गई है
