गाजेशवरधाम में पनिका समाज की बैठक - i witness news live
Breaking News
Loading...

TOP NEWS

गाजेशवरधाम में पनिका समाज की बैठक

भीमसेन ठाकुर की रिपोर्ट
आई विटनेस न्यूज 24, गुरुवार 17 फरवरी, डिण्डौरी जिला के शहपुरा ब्लाक में ग्राम सरसवाही के गॉजेश्वरधाम पर पनिका अनुसूचित जनजाति में लगा क्षेत्रीय बन्धन हटाने हेतु, पनिका समाज उत्थान एवं जनकल्याण समिति मध्यप्रदेश के प्रान्तीय अध्यक्ष गणेश सोनवानी के मुख्य अतिथि में तथा प्रान्तीय महासचिव डॉ कोमल बैरागी , प्रान्तीय सचिव गुन्दू परेवा , जिला अध्यक्ष डिण्डोरी निर्मल संत, मीडिया प्रभारी उत्तम खैरवार की विशिष्ट अतिथि तथा ब्लाक उपाध्यक्ष शहपुरा मन्ना दास पड़वार की उपस्थिति एवं ब्लाक अध्यक्ष शहपुरा  जगदीश मोगरे की अध्यक्षता में, २५ गांवों के सहभागियों के साथ सैकड़ों महिलाओं एवं पुरूषों के साथ एक विशाल सभा का आयोजन किया गया, जिसमें शहपुरा ब्लाक के प्रत्येक गांव में समितियों का गठन कर एकता के सूत्र में बंधने तथा ब्लाक स्तर पर सभा, रैली, ज्ञापन, एवं आंदोलन कर संघर्षतामक क़दम उठाने की प्ररेणा दी गई ।

Ashish Joshi

Ashish Joshi
ASHISH JOSHI | आई विटनेस न्यूज़ 24 के संचालक के रूप में, मेरी प्रतिबद्धता हमारे दर्शकों को सटीक, प्रभावशाली और समय पर समाचार प्रदान करने की है। मैं पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखते हुए हर खबर को सच के साथ प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूँ। आई विटनेस न्यूज़ 24 में, हमारा लक्ष्य है कि हम समाज को सशक्त और जोड़ने वाली आवाज़ बनें।