भाजपा जिला अध्यक्ष ने किया कार्यकर्ताओं के साथ रक्तदान - i witness news live
Breaking News
Loading...

TOP NEWS

भाजपा जिला अध्यक्ष ने किया कार्यकर्ताओं के साथ रक्तदान

जन्मदिन पर जिला मंत्री ने भी किया रक्तदान
राजेन्द्र यादव की रिपोर्ट
आई विटनेस न्यूज 24, सोमवार 21 फरवरी,जिला अस्पताल ब्लड बैंक में भाजपा जिला अध्यक्ष नरेंद्र राजपूत ने साथियों के साथ रक्तदान किया,,,,,,भाजपा के जिला महामंत्री अनुराग गुप्ता का 47 वां जन्मदिन था जन्मदिन के शुभ अवसर को यादगार बनाने तथा जरूरतमंदों को मदद पहुंचाने के उद्देश्य भाजपा के युवा जिला अध्यक्ष और उनके अन्य साथियों ने रक्तदान करने का निर्णय लिया।
इस अवसर पर शाहपुर मंडल के अध्यक्ष सुशील राय पूर्व युवा मोर्चा के अध्यक्ष पवन शर्मा ने भी रक्तदान किया,अनुराग गुप्ता बताते हैं कि हर साल जन्मदिन रक्तदान करके ही मनाते हैं। अब तक 91 बार रक्तदान कर चुके हैं,।
 भाजपा जिला अध्यक्ष नरेंद्र राजपूत ने मीडिया को बताया कि बहुत ही जल्द आगामी समय में बड़े रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा,,,,,जिसमें बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एकत्रित होकर रक्तदान करेंगे।
 इस शुभ अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री जय सिंह मरावी, मंडल महामंत्री राम अर्जुन राव, आईटी सेल संयोजक राहुल पांडे, आजजा मोर्चा महेंदवानी मंडल अध्यक्ष कार्तिक राम उदय सहित कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Ashish Joshi

Ashish Joshi
ASHISH JOSHI | आई विटनेस न्यूज़ 24 के संचालक के रूप में, मेरी प्रतिबद्धता हमारे दर्शकों को सटीक, प्रभावशाली और समय पर समाचार प्रदान करने की है। मैं पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखते हुए हर खबर को सच के साथ प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूँ। आई विटनेस न्यूज़ 24 में, हमारा लक्ष्य है कि हम समाज को सशक्त और जोड़ने वाली आवाज़ बनें।