आईविटनेस न्यूज़-24, /मंगलवार 22 फरवरी/ शहपुरा - विधानसभा क्षेत्र के विधायक भूपेंद्र मरावी की अध्यक्षता एवं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी विक्रमपुर के ब्लॉक अध्यक्ष अमित गुप्ता के नेतृत्व में ब्लॉक विक्रमपुर के मंडलम बटौंधा में घर चलो घर-घर चलो अभियान चलाया गया बटौंधा से बनवासी टोला होते हुए नाका तक कार्यकर्ता पैदल चले एवं लोगों के घर जा जाकर उनकी समस्या सुनी विधायक भूपेन्द्र मरावी से ग्रामीणो ने बताया कि बटोंधा से शाहपुर सडक जर्जर हो चुकी है। वाहनो की आवाजाही से रोड की धूल हम लोगों के घरो में घुसती है जिससे हमारा साँस लेना दुस्वार है विधायक ने लोगो को आश्वासन दिया की मै विभागीय अधिकारी से चर्चा करके जल्द ही रोड का काम प्रारम्भ करवाऊगा।
लोगों ने विधायक से पेंशन राशन एवं पानी की समस्या भी बताई विधायक ने ग्राम पंचायत बटौंधा के सरपंच को निर्देशित किया कि जल्द से जल्द सभी लोग जो पात्र हैं उनके पेंशन एवं राशन कार्ड बनवाएं एवं जो क्षेत्र जल जीवन मिशन अंतर्गत छूट गए हैं उन्हें भी जोड़ने का कार्य करें ब्लॉक अध्यक्ष अमित गुप्ता ने जनसंपर्क के दौरान लोगों को संबोधित करते हुए कहा की भाजपा सरकार शिक्षा एवं रोजगार में पूर्णता फेल हो चुकी है
आज हमारे ग्रामीण क्षेत्र में स्कूल है पर उन स्कूलों में बच्चों को पढ़ाने के लिए शिक्षक नहीं है ऐसे कई स्कूल हैं जहां मात्र एक शिक्षक ही स्कूल का संचालन कर रहे है ऐसी परिस्थिति में बच्चों का भविष्य क्या होगा वही जो छात्र अपनी शिक्षा पूर्ण कर लिए हैं वह रोजगार पाने के लिए दर-दर भटक रहे हैं शिवराज सरकार ने कोरोना काल के बिजली बिल माफ करने का वादा किया था लेकिन आज ग्रामीण क्षेत्र की जनता से कोरोना काल के बिजली बिल वसूले जा रहे हैं इससे भाजपा सरकार की कथनी और करनी में अंतर स्पष्ट समझ में आता है आज गैस सिलेंडर एवं खाद्य पदार्थों के दाम सरकार ने इतने बढ़ा दिए हैं कि लोगों के घर का बजट बिगड़ गया है।
घर चलो घर-घर चलो अभियान के दौरान विधायक भूपेंद्र मरावी एवं कांग्रेस पार्टी के कार्यों से प्रभावित होकर भाजपा के नवला सिंह नायक, बब्लू बनवासी,अमर नायक पिता हीरा नायक, अमर नायक पिता दलपत नायक ने कांग्रेस की सदस्यता ली घर चलो घर घर चलो अभियान में विधायक भूपेंद्र मरावी, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी विक्रमपुर के ब्लॉक अध्यक्ष अमित गुप्ता, बटौंधा मंडलम अध्यक्ष भारत श्रीवास महिला कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष प्रेमवती धार्वे, महिला कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष तृप्ति परस्ते, बटौंधा सेक्टर अध्यक्ष दुखी पटटा, महिला कांग्रेस ब्लॉक उपाध्यक्ष कमला तेकाम, सम्मन सिंह सैयाम,बुध्धु सिंह मरावी, सोमवती, कौशल्या, उमेश परस्ते संपत पंद्राम, नन्हू सिंह नेताम, आनंद पाटिल, महेन्द्र पाटिल, धीरम सिंह, धीर सिंह, रामेश्वर तेकाम, दयाल सिंह, रमेश सिंह, संतोश यादव, दीपक गुप्ता, सागर उरैती, पवन गुप्ता, सुरेश कुमार, आशा राम एवं अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे
