आईविटनेस न्यूज़-24/गुरुवार10 फरवरी 2022/डिंडोरी- कलेक्टर रत्नाकर झा और मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्रीमती अंजू अरुण कुमार के निर्देशन में सामाजिक न्याय एवं निशक्तजन कल्याण विभाग डिंडोरी द्वारा 9 एवं 10 फरवरी को शहपुरा एवं डिंडोरी में सामाजिक अधिकारिता शिविर का आयोजन किया गया। डिंडोरी में उक्त शिविर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती ज्योति प्रकाश धुर्वे की अध्यक्षता व भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण इकाई जबलपुर के सहयोग से संपन्न हुआ। आयोजित शिविर को संबोधित करते हुए अध्यक्ष जिला पंचायत श्रीमती ज्योति प्रकाश धुर्वे ने दिव्यांग जनों को आत्मनिर्भर बनने की शुभकामनाएं दी। साथ ही उन्होंने दिव्यांगों को उनके अधिकारों के बारे में जानने और आगे आकर शासन की योजनाओं से लाभांवित होने के लिए प्रोत्साहित किया। शिविर में चयनित कुल 377 पात्र दिव्यांगजनों को कृत्रिम अंग, सहायक उपकरण, ट्राई साइकिल, व्हीलचेयर, कान की मशीन, वैसाखी एवं स्मार्ट केन आदि उपकरण का वितरण किया गया। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष नरेंद्र राजपूत, अविनाश छावड़ा, श्रीमती कीर्ति गुप्ता, श्रीमती स्नेहलता ठाकुर, उपसंचालक सामाजिक न्याय श्याम सिंगौर, जिला क्रीड़ा अधिकारी पुरुषोत्तम राजपूत, एलिम्को जबलपुर ऑफीसर स्मुती मलिक, मीडिया प्रभारी चेतराम अहिरवार, खेल प्रशिक्षक सुश्री आरती सौंधिया सहित अन्य जनप्रतिनिधि, विभागीय अधिकारी-कर्मचारी व दिव्यांगजन मौजूद थे।
Ashish Joshi
ASHISH JOSHI | आई विटनेस न्यूज़ 24 के संचालक के रूप में, मेरी प्रतिबद्धता हमारे दर्शकों को सटीक, प्रभावशाली और समय पर समाचार प्रदान करने की है। मैं पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखते हुए हर खबर को सच के साथ प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूँ। आई विटनेस न्यूज़ 24 में, हमारा लक्ष्य है कि हम समाज को सशक्त और जोड़ने वाली आवाज़ बनें।
