आई विटनेस न्यूज 24, सोमवार 14 फरवरी,आज का यह दिन इतिहास मे देश की सबसे दुखद घटना मे से एक है वर्ष 2019 मे 14 फरवरी को पाकिस्तानी आतंकवादियो ने इस दिन को देश के सुरक्षाकर्मियो पर कायरना हमले के लिए चुना। जम्मू कश्मीर के पुलवामा जिले मे जैश-ए-मोहम्मद के आतंकवादियो ने विस्फोटकों से लदे वाहन से सीआरपीएफ जवानो की बस को टक्कर मार दी जिसमे 40 जवान शहीद हो गये एवं कई गंभीर रूप से घायल हो गये। पुलवामा आतंकी हमला का तीन साल हो चुके है, लेकिन इसके जख्म और दर्द आज भी हरे है। भारतीय सेना के द्वारा इस शहादत का बदला 26 फरवरी को पाकिस्तान के बालकोट मे स्थित आतंकियो के ठिकाने पर एयर स्ट्राइक कर लिया गया जिसमे आतंकियो के विभिन्न ठिकाने भारतीय सेना के द्वारा ध्वस्त किये गये व सेकड़ो के संख्या मे आतंकियो को मारा गया। आज इसी कायराना हमले का विरोध कर भारतीय जनता युवा मोर्चा के द्वारा दो मिनट का मौन धारण एवं मोमवत्ती जलाकर जवानो को श्रद्धांजली दी गई। श्रद्धांजली सभा मे भाजपा जिलाध्यक्ष नरेन्द्र सिंह राजपूत, पूर्व विधायक दुलीचंद उरैती, जिला महामंत्री जयसिंह मरावी, अवध राज बिलैया, मण्डल अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह ठाकुर, युवामोर्चा जिलाध्यक्ष अविनाश छावड़ा, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष नरवदिया मरकाम, अजजा मोर्चा जिलाध्यक्ष महेश धुमकेती, अजा मोर्चा जिलाध्यक्ष परसराम नागेश समनापुर मण्डल अध्यक्ष हेमसिंह राजपूत, सुदील बरमैया, कुंवरिया मरावी, देवेन्द्र पाण्डे, पुनीत जैन, स्वपनिल छैतीजा, सुशील झारिया, आशीष सोनी, राजेन्द्र परमार, आरती सोंधिया, संम्यक जैन, पीताम्बर पाराशर, तरूण ठाकुर, तोषी श्रीवास्तव, शैलेश नागेश, संतोषी बघेल, शैलेश कुलेश, संदीप बर्मन, आदित्य नंदा, सौरभ द्विवेदी, आशीष यादव, विकास शिवहरे, बलराम ठाकुर, ज्योति धुर्वे, रेखा धुर्वे, सरोज, छोटी बघेल, राजेश मार्को, राजा झारिया, आशीष सहित बड़ी संख्या मे कार्यकर्तागण मौजूद रहें।
Home
Unlabelled
पुलवामा मे हुए आतंकी हमले मे शहीद जवानों को युवामोर्चा ने दी श्रद्धांजली
पुलवामा मे हुए आतंकी हमले मे शहीद जवानों को युवामोर्चा ने दी श्रद्धांजली
Share This
About Editor In Chief
Ashish Joshi
ASHISH JOSHI | आई विटनेस न्यूज़ 24 के संचालक के रूप में, मेरी प्रतिबद्धता हमारे दर्शकों को सटीक, प्रभावशाली और समय पर समाचार प्रदान करने की है। मैं पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखते हुए हर खबर को सच के साथ प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूँ। आई विटनेस न्यूज़ 24 में, हमारा लक्ष्य है कि हम समाज को सशक्त और जोड़ने वाली आवाज़ बनें।
