जिला प्रतिनिधि की रिपोर्ट
आई विटनेस न्यूज 24,रविवार 13 फरवरी, डिंडोरी बैगा बाहुल्य क्षेत्र वन ग्राम चांडा में केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते ने हितग्राहियों को वांटे कम्बल, चूल्हा, व वन अधिकार पटटे साथ ही लोगो की समस्याएं सुनी बता दे कि केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते ने अधिकारियों को शक्त आदेश दिए है,उन्होंने उन्होंने मंच से ही हितग्राहियों के समस्या का समाधान करने आदिवासी विभाग के अधिकारियों को आदेशित किया उन्होंने कार्यक्रम के दौरान केंद्र एवं राज्य सरकार की तमाम योजनाओं के बारे में लोगो को अवगत करवाया। साथी हर घर नल जल योजना का लाभ दिलाने कि बात कही है।
मंच पर उसी समय एक पंचायत के कुछ हितग्राही बिसलेरी की एक बोतल पर दूषित पानी भर ग्रामीणों ने केंद्रीय मंत्री को दिया और ग्रामीणों ने बताया कि उन्हें साफ सुथरा पानी भी पीने को नसीब नहीं है ऐसे में ग्रामीण क्षेत्रों में तरह तरह की बीमारियां जन्म ले रही है जिसका खामियाजा ग्रामीणों को भुगतना पड़ रहा है, वहीं जब मीडिया के कैमरे की नजर उस बोतल पर पड़ी तो नेताओ ने उसे छुपाने का प्रयास किया खराब पानी को तुरंत ही नीचे कुर्सी में छुपा लिया गया दिखा जाए तो ग्रामीणों ने अपनी समस्या केंद्रीय मंत्री को बताने बोतल पर पानी भर कर लाए थे, पर उनकी समस्या को नेताओ ने टालते हुए अपने कार्यक्रम में लगे हुए थे।
वहीं केंद्रीय मंत्री ने पद्मश्री नामित अर्जुन सिंह का भी पुष्पगुच्छ व श्रीफल से स्वागत उसी बीच फग्गन भी मंदर की थाप पर थिरके और जनजाति समुदाय के लोक नृत्य का आनंद लिया और सभी कलाकारों के साथ भाजपा नेताओं ने फोटो खिचाई हलंकी मंत्री कुलस्ते ने चांडा को
बहुत से हितग्राहियों को नहीं मिला कार्यक्रम में लाभ भीड़ बढ़ाने लाए गए थे ग्रामीण ग्रामीणों ने लगाया मुंह देखा व्यावाहर करने का आरोप
ग्रामीणों ने बताया कि कुछ हितग्राहियों को कम्बल, चूल्हा वन अधिकार के तहत पट्टे दिए जा रहे थे तो कहीं अन्य ग्रामीणों के साथ कार्यक्रम में मुंह देखा व्यवहार किया जा रहा था
हलांकी कुछ ग्रामीणों को चुलह,कुछ को कम्बल और अन्य लोगों को वन अधिकार पत्र दिए गए है जो इस प्रकार है वन परिक्षेत्र समनपुर सामान्य द्वारा लगभग 174 सुरक्षा समिति के हितग्राहियों को कम्बल दिया गया उसी प्रकार वन ग्राम चांडा में भी 40 सिलपिडी में 40 तांतर में 40 साथ ही अजगर में लगभग 210 नग कम्बल हितग्राहियों को बांटे गए।
उसी प्रकार बन अधिकार पत्र भी हितग्राहियों को दिया गया जैसे अमरु पिता प्रेम सिंह,गोरा सिंह पिता चेतू सिंह,भजन पिता बजारी,रमेश कोदू सिंह, अघनू पिता हजारी सहित अन्य हितग्राहियों को हितलाभ दिया गया।
