शाहपुरा विधानसभा के विधायक भूपेंद्र मरावी की उपस्थिति एवं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी विक्रमपुर के ब्लॉक अध्यक्ष अमित गुप्ता के नेतृत्व में बटौंधा मंडलम अंतर्गत ग्राम जमगाँव में घर चलो घर घर चलो अभियान चलाया गया
आईविटनेस न्यूज़-24,- शहपुरा, 27 फ़रवरी 2022 विधायक भूपेंद्र मरावी ने जनगांव बस स्टैंड के पास चौपाल लगाकर लोगों की समस्या सुनी जमगाँव के निवासियों ने स्टेट लाइट खेरमाई में रंगमंच एवं एक अतिरिक्त ट्रांसफार्मर लगवाने की मांग रखी एवं लोगों ने बताया की एक व्यक्ति ने सार्वजनिक हैडपंप पर अपना कब्जा जमा लिया है हैंडपंप अलग करके मोटर डालकर पानी का उपयोग कर रहा है, नागदवन के लोगों ने डैम से नहर द्वारा खेतों तक पानी पहुँचाने की माँग रखी एवं नए टांसफार्मर की मांग रखी विधायक ने तत्काल सम्बन्धित उच्च अधिकारी से बात करके जल्द से जल्द उपरोक्त समस्या का निदान करने के लिए निर्देशित किया एवं जमगाँव खेरमाई में विधायक निधी से रंगमंच बनवाने की घोषणा की उसके पश्चात विधायक सहित सभी कार्यकर्ता लोगों के घर जा जाकर संवाद किए
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी विक्रमपुर के ब्लॉक अध्यक्ष अमित गुप्ता ने लोगों से संवाद करते हुए कहा कि कमलनाथ सरकार के 15 महीने के कार्य शिवराज सरकार के 11 साल पर भारी है कमलनाथ जी ने वृद्धा पेंशन की राशी बढाकर 600 रूपए किया आदिवासी परिवार में किसी की मृत्यु हो जाने पर 1 क्विंटल चावल एवं बच्चे के जन्म पर 50 किलो चावल देने का प्रवधान कमलनाथ जी ने किया था जिसे भाजपा सरकार ने बंद कर दिया आज मंहगाई इतनी बढ गई है की गरीब आदमी अपने परिवार का अच्छे से पालन पोषण नहीं कर पा रहा है हर चीज के दाम दोगुने हो गए है लोगों के बिजली बिल बढ चढ कर आ रहे है आज हर वर्ग भाजपा सरकार से परेशान हो चुका है घर चलो घर घर चलो अभियान के दौरान विधायक भूपेन्द्र मरावी रेवा झारिया जिला अध्यक्ष किसान कांग्रेस अमित गुप्ता ब्लॉक अध्यक्ष के द्वारा आनंद पाटिल को विक्रमपुर किसान कांग्रेस का ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त करते हुए आनंद पाटिल को नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया
घर चलो घर-घर चलो अभियान में विधायक भूपेंद्र मरावी, ब्लॉक अध्यक्ष अमित गुप्ता, मंडलम अध्यक्ष बटौंधा भारत श्रीवास,सेक्टर अध्यक्ष बटौंधा दुखी पटटा, आनंद पाटिल किसान काँग्रेस ब्लाॅक अध्यक्ष, महेन्द्र पाटिल, महेन्द्र यादव, महेश कुमार गर्मे, पवन गुप्ता, बलबीर गुप्ता, गोविंद कुलेश, ज्ञान सिंह मरावी, सम्हर सिंह पन्द्राम, प्रदीप गुप्ता, जयभान सिंह, प्रीतम परस्ते, विशाल गुप्ता, गणेश सिंह धुर्वे, दुर्गेश आर्मो, राजकुमार मरावी, जयपाल सिंह परस्ते, विश्राम सिंह परस्ते, अनिल परस्ते, हरी सिंह कुंवर सिंह आर्मो पुष्पराज सिंह एवं अन्य काँग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित रहे
