आई विटनेस न्यूज 24,17 फरवरी, डिंडोरी बुधवार की दोपहर महिला थाना के सामने सड़क किनारे एक विशिप्त महिला की हरकतें देख लोग अचरच में पड़ गये। दरअसल महिला अजीब बर्ताब करते हुये अपने कंबल और अन्य कपड़ों को पत्थरों के बीच जलाकर खाना पकाने की जुगत कर रही थी।इस बाबद जानकारी लगने पर पुलिस ने गौर से महिला के व्यवहार की टोह ली और इस निष्कर्ष पर पहुंची कि महिला के साथ दो साल का बेटा भी है और महिला की मानसिक स्थिति स्थिर नही है। महिला और बच्चे की हालत जानकर सिटी कोतवाली प्रभारी के निर्देश पर महिला आरक्षक भगवती रावत मौके पर पहुँच महिला और बच्चे को भोजन,गर्म कपडे, जूते मोजे खरीद कर उपलब्ध कराये।जानकारी के अनुसार महिला की मानसिक स्थिति ठीक नही है । महिला ने अपना नाम असकरी और बेटा का नाम पंकज बतलाया है। महिला पुलिस के द्वारा पूछने पर असकरी ने अपने पति का नाम सोनू मार्को बतलाते हुये जानकारी दी कि उसका ससुराल राजेन्द्रग्राम में है। पुलिस ने महिला की जानकारी जुटाने की कार्रवाई उपरांत मंगलवार की शाम माँ और बच्चे को वन स्टाफ सेंटर में दाखिल कर दिया है।सामाजिक सरोकार से जुड़े इस कार्य मे कोतवाली प्रभारी CK सिरामे, महिला आरक्षक भगवती रावत, महिला थाना में पदस्थ प्रधान आरक्षक राम कुमारी,गौरी पटेल की अहम भूमिका रही।
Home
Unlabelled
अपने कपड़ो को जलाकर पका रही थी भोजन, जानकारी मिलने पर POLICE ने की मदद
अपने कपड़ो को जलाकर पका रही थी भोजन, जानकारी मिलने पर POLICE ने की मदद
Share This
About Editor In Chief
Ashish Joshi
ASHISH JOSHI | आई विटनेस न्यूज़ 24 के संचालक के रूप में, मेरी प्रतिबद्धता हमारे दर्शकों को सटीक, प्रभावशाली और समय पर समाचार प्रदान करने की है। मैं पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखते हुए हर खबर को सच के साथ प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूँ। आई विटनेस न्यूज़ 24 में, हमारा लक्ष्य है कि हम समाज को सशक्त और जोड़ने वाली आवाज़ बनें।
