राजेश ठाकुर की रिपोर्ट
आई विटनेस न्यूज 24, मंगलवार 16 मार्च,डिंडोरी शासकीय चंद्र विजय महाविद्यालय में कैरियर काउंसलिंग/मार्गदर्शन एवं रोजगार मेले का आयोजन किया गया l ज़न शिक्षण संस्थान के निदेशक श्री दिवाकर द्विवेदी मुख्य अतिथि रहे l श्री द्विवेदी ने जन शिक्षण संस्थान परियोजना के संबंध में विस्तार से जानकारी देते हुए कहा कि किसी भी देश के विकास के लिए ज्ञान और कौशल दो प्रेरक बल होते हैं वर्तमान सरकारों ने देश के युवा क्षमता एवं उनके कार्य बल को पहचाना है और कौशल विकास उद्यमशीलता मंत्रालय के द्वारा विभिन्न संस्थाओं के माध्यम से कौशल विकास की अनेक परियोजनाएं प्रारंभ की गई है जन शिक्षण संस्थान कौशल विकास उद्यमशीलता मंत्रालय भारत सरकार की एक परियोजना है जो देश के विभिन्न प्रांतों में स्थित है l मध्य प्रदेश अंतर्गत जिला डिंडोरी कौशल विकास मंत्रालय के दिशा निर्देशन में जिले के प्रत्येक विकासखंड में कौशल विकास की योजनाओं का संचालन वार्षिक कार्य योजना के अनुसार मंत्रालय से स्वीकृति के आधार पर करता रहा है l रोजगार मेलों का आयोजन प्रशिक्षक व लाभार्थियों को स्वरोजगार स्थापित करने की दिशा में एक प्रेरणादायक प्रयास है जहां पूर्व एवं वर्तमान लाभार्थी उपस्थित होकर विभिन्न संस्थाओं की परिजनों को से रूबरू होते हैं तथा समाज व देश के निर्माण में आत्मनिर्भर होकर स्वरोजगार स्थापित करने के लिए प्रेरित होते हैं महाविद्यालय की ओर से यह एक सफल प्रयास है जिसमें विभिन्न संस्थाओं ने अपनी सहभागिता कर योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया l जन शिक्षण संस्थान के प्रशिक्षकों के सहयोग से लाभार्थियों द्वारा निर्मित सामग्री का स्टाल लगाकर विक्रय - प्रदर्शनी लगाई गई तथा संस्थान की गतिविधियों की विस्तार से जानकारी दी गई l कार्यक्रम में अनेक प्रशिक्षक एवं लाभार्थियों ने विभिन्न कंपनियों एवं संस्थाओं से संपर्क कर मार्गदर्शन प्राप्त किया तथा स्वरोजगार हेतु पंजीयन कराया l इसी क्रम में शासन की योजना अनुसार 29 मार्च को भी रोजगार मेले का आयोजन किया जाना है जिसमें सभी शिक्षकों एवं लाभार्थियों से उपस्थित होने की अपील की गई है l
