आई विटनेस न्यूज 24,बुधवार 16 मार्च, शहपुरा वन परीक्षेत्र अधिकारी शाहपुरा राजेंद्र सिंह परस्ते ने जानकारी ने बताया की उमरिया रोड में स्थित ग्राम धर्मन कला में रात्रि गश्ती के दौरान रात्रि 1 बजे सूचना मिली की एक व्यक्ति लकड़ियां काटकर ट्रैक्टर से परिवहन कर रहा है तभी अनुविभागीय अधिकारी वन आर एल परस्ते के मार्गदर्शन में वन परीक्षेत्र अधिकारी राजेन्द्र सिंह ने अपने वन अमले को बुला घेराबंदी कर उक्त ट्रैक्टर को पकड़ा जिसमें ट्रैक्टर क्रमांक mp54a9620 को अवैध लकड़ी परिवहन करते पकड़ा ट्रैक्टर कनछेदी सिंह तेकाम पिता भादू सिंह तेकाम निवासी धिरवन कला का था मौके पर ड्राइवर अवध सिंह अरमो पिता सेम सिंह अरमो फरार हो गया था जिसके बाद मौके से लकड़ी से लदे ट्रैक्टर को शहपुरा कार्यालय लाया गया जहाँ पर अभी जांच चल रही है कि लकड़ी कहा से लाई गई है और कितने चट्टा है कार्यवाही के दौरान डिप्टी रेंजर हिमत्त सिंह धुर्वे, बीट प्रभारी हम्मी लाल कुरचे,अनुराधा नामदेव, ब्रजमोहन कुशवाहा ,विकाश सोनवानी,राजेश श्रीवास्तव मौजद रहे
Share This
About Editor In Chief
Ashish Joshi
ASHISH JOSHI | आई विटनेस न्यूज़ 24 के संचालक के रूप में, मेरी प्रतिबद्धता हमारे दर्शकों को सटीक, प्रभावशाली और समय पर समाचार प्रदान करने की है। मैं पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखते हुए हर खबर को सच के साथ प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूँ। आई विटनेस न्यूज़ 24 में, हमारा लक्ष्य है कि हम समाज को सशक्त और जोड़ने वाली आवाज़ बनें।
