आई विटनेस न्यूज 24, शनिवार 26 मार्च, मां नर्मदा कर पावन तट लक्ष्मण मड़वा में ग्रामीण क्षेत्र की 100 वृद्ध एवं असहाय महिलाओं को साड़ी वितरण का कार्यक्रम डिंडोरी भाजपा के जिला अध्यक्ष नरेंद्र राजपूत के द्वारा नर सेवा नारायण सेवा के पवित्र भाव के साथ किया गया। उन्होंने इस अवसर पर कहा कि असहाय और जरूरतमंदों की सेवा करना सबसे बड़ा पुनीत कार्य है। मानव समाज में हमेशा सेवा का भाव होना चाहिए। उन्होंने इस प्रकार सेवा कार्य के लिए समिति की प्रशंसा की। वस्त्र दान कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में बजाग मंडल के अध्यक्ष अश्वनी चौरसिया, आईटी सेल के जिला संयोजक राहुल पांडे एवं पत्रकार प्रकाश मिश्रा उपस्थित थे। कार्यक्रम का आयोजन माग जी आश्रम सेवा समिति के कोषाध्यक्ष संदीप सोनी बालाघाट के द्वारा किया गया। उपरोक्त समिति द्वारा हर माह इस प्रकार का कार्यक्रम आयोजित किया जाता है। आगामी कार्यक्रम हेतु समिति द्वारा निर्णय लिया गया है किशीघ्र ही चिकित्सा कैंप लगवाया जाएगा। कार्यक्रम में संत गोपाल दास, रामघाट के संत एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम में ग्राम के परमेश बिलागर, मुरली यादव का सराहनीय योगदान रहा। कार्यक्रम का संचालन एवं आभार गणेश गवले द्वारा किया गया।
Home
Unlabelled
लक्ष्मण मड़वा आश्रम रामघाट में वृद्ध महिलाओं को किया गया वस्त्र वितरण
लक्ष्मण मड़वा आश्रम रामघाट में वृद्ध महिलाओं को किया गया वस्त्र वितरण
Share This
About Editor In Chief
Ashish Joshi
ASHISH JOSHI | आई विटनेस न्यूज़ 24 के संचालक के रूप में, मेरी प्रतिबद्धता हमारे दर्शकों को सटीक, प्रभावशाली और समय पर समाचार प्रदान करने की है। मैं पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखते हुए हर खबर को सच के साथ प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूँ। आई विटनेस न्यूज़ 24 में, हमारा लक्ष्य है कि हम समाज को सशक्त और जोड़ने वाली आवाज़ बनें।
