आईविटनेस न्यूज़-24 /डिंडोरी, 13 अप्रैल 2022,
डिंडोरी - इस्लाम के पांच फर्जोें में से एक हज उमरा को अदा करने के लिए शहर से आजमीने हज उमरा सफर को रवाना होने लगे हैं। बुधवार को शहर से ग्यारह आजमीने उमरा यात्रा के लिए रवाना हुए। रमजान के महीने में उमरा करने का इस्लाम में बहुत बड़ा महत्व है। सफर पर जाने वालों के घरों पर उन्हें विदाई और मुबारक बाद देने वालाें का तांता लगा रहा।
डिंडोरी से बुधवार को कई हज उमरा यात्री रवाना हुए डिंडोरी के प्रतिष्ठित डॉक्टर फिरोज सिद्दीकी, अपनी पत्नी सहनाज बेगम, बहन एडवोकेट फिरोजा सिद्दीकी व अपनी बेटी सदफ को लेकर उमरे के सफर के लिए रवाना हुए। सांथ ही मुड़की में रहने वाले मौलाना हाजिर रजा अपनी पत्नी व अपने साथियों के साथ रवाना हुए।
इन हज उमरा यात्रियों के घरों पर उन्हें मुबारकबाद देने और मक्का शरीफ में अपने हक में दुआ की तलब करने वालों का आना जाना जारी रहा। आने वालों ने हज उमर पर जाने वालों को हार फूल पहना कर जिंदगी की सबसे बड़ी कामयाबी के लिए सफर पर रवाना होने की मुबारकबाद पेश की। सफर शुरू करने से पहले नजर ओ फातिहा और दुआ की गई। खालिके कुल से आजमीने उमरा की इबादतें और लोगों द्वारा की गई दुआओं की दरख्वास्त को नबी पाक के सदके में कुबूल करने दुआएं मांगी गईं। उमरा मुकम्मल और मकबूल होने के साथ ही हाजियों के साथ खैरियत के घर वापस लौटने की दुआ भी की गई। आजमीने उमरा को रेलवे स्टेशन तक विदा करने के लिए दर्जनों लोग नारा ए तकबीर और नारा ए रिसालत लगाते हुए जबलपुर तक गए। अलहाज डॉ इकबाल यासीनी, नदीम सिद्दीकी, अरशद सिद्दीकी, एजाज बाबर, शकील अंजुम, अकील अहमद सिद्दीकी, जावेद इकबाल, सजर मोहम्मद, हातिम सिद्दीकी, आविद यासीनी, कुद्दूस खान, नईम खान, हाजी साजिद रजा, सानू यासीनी, डॉक्टर साबिर यासीनी, रज्जाक अली ने उमरा पर जाने वालों को मुबारकबाद दी है।
