युवा मोर्चा डिंडोरी ने कोतवाली में की शिकायत
आई विटनेस न्यूज़24 डिंडोरी,भारतीय जनता युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष वैभव पवार के निर्देशन में युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष अविनाश छाबड़ा के नेतृत्व में भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला डिंडोरी द्वारा पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के खिलाफ धार्मिक भावना व प्रदेश का माहौल ट्विटर के माध्यम से भड़काने का प्रयास किया गया इसे लेकर युवा मोर्चा द्वारा डिंडोरी कोतवाली में दिग्विजय सिंह के खिलाफ प्रकरण दर्ज कराने ज्ञापन सौंपा गया। भाजयुमो जिलाध्यक्ष अविनाश छावड़ा ने कहा कि मध्य प्रदेश के खरगोन और बड़वानी में रामनवमी के जुलूस पर पथराव की घटना की गई जिसके बाद आगजनी जैसी घटना को अंजाम दिया गया इस घटना पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के निर्देशानुसार दंगाइयों को कानून का पाठ पढ़ाया जा रहा है ऐसे नाजुक माहौल में संवैधानिक पद पर बैठे हुए पूर्व मुख्यमंत्री व राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह नफरत की राजनीति कर रहे हैं शांति के टापू मध्यप्रदेश के माहौल को खराब करने की नियत से ट्विटर पर अनर्गल बातें कर संप्रदायिक दंगे भड़काने का प्रयास किया जा रहा है
किसी पुराने फोटो को जो कि मध्यप्रदेश का नहीं है उसे खरगोन की घटना से जोड़कर ट्विटर पर डाला गया जिससे ऐसा प्रतीत होता है की पूर्व मुख्यमंत्री पत्थरबाजों को कानून से बचाने के लिए इस जैसे कृत्य को अंजाम देने में लगे हैं ऐसी दशा में पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के खिलाफ भारतीय दंड विधान अंतर्गत सख्त कड़ी कार्रवाई की जाए.
ज्ञापन देने वालों में हरिहरन रजक,कुशलराज बिलैया,पीताम्बर पाराशर, तरुण ठाकुर,स्वप्निल छेतीजा, मनी सैनी,प्रशांत सोनी,शिवम चौहान,कान्हा शर्मा,शिवदयाल इटोरिया,कृष्णा गोस्वामी, लक्ष्मण बिलागर, आदि उपस्थित रहे
