स्कूल शिक्षा विभाग के अधिकारियों से मंत्री ने की चर्चाआई विटनेस न्यूज 24, सोमवार 11 अप्रैल, मध्यप्रदेश में 15 अप्रैल के बाद सभी स्कूल बंद होंगे। प्रदेश के स्कूल शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने ये संकेत दिए हैं। उनका कहना है कि पूरे प्रदेश में भीषण गर्मी पड़ने के कारण अभिभावकों की मांग पर सरकार इसपर विचार कर रही है। इस संबंध में स्कूल शिक्षा विभाग के अधिकारियों से चर्चा चल रही है जिसपर जल्द फैसला ले लिया जाएगा। गर्मी के कारण ही प्रदेशभर के स्कूलों का समय सुबह सात से दोपहर 12 बजे तक कर दिया गया है पर तापमान इतना तेज है कि बच्चे चक्कर खाकर गिर रहे हैं। ऐसे में अभिभावक स्कूलों में अभी से ही गर्मी की छुट्टी की मांग कर रहे हैं।
Share This
About Editor In Chief
Ashish Joshi
ASHISH JOSHI | आई विटनेस न्यूज़ 24 के संचालक के रूप में, मेरी प्रतिबद्धता हमारे दर्शकों को सटीक, प्रभावशाली और समय पर समाचार प्रदान करने की है। मैं पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखते हुए हर खबर को सच के साथ प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूँ। आई विटनेस न्यूज़ 24 में, हमारा लक्ष्य है कि हम समाज को सशक्त और जोड़ने वाली आवाज़ बनें।
