आई विटनेस न्यूज 24, बुधवार 6 अप्रैल,जवाहर नवोदय विद्यालय समिति द्वारा आयोजित पार्श्व प्रवेश परीक्षा 2022(Lateral Entry Exam) , 9 अप्रैल को आयोजित की जा रही है यह परीक्षा कक्षा नवमीं में प्रवेश हेतु चयन परीक्षा है । इस वर्ष परीक्षा हेतु 5 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं जो इस प्रकार हैं जवाहर नवोदय विद्यालय धमनगांव, शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय डिंडोरी, मॉडल हायर सेकेंडरी स्कूल डिंडोरी, शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला प्राचीन डिंडोरी और शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला शाहपुर । डिंडोरी जिले से जिन छात्र-छात्राओं ने नवोदय विद्यालय में कक्षा नवमी में प्रवेश हेतु ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन किया है वह सभी छात्र छात्राएं नवोदय विद्यालय की वेबसाइट www. navoday.gov.in से अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं , यदि डाउनलोड में किसी प्रकार की परेशानी हो तो विद्यालय के प्राचार्य हर्ष प्रताप सिंह(8965980009), परीक्षा प्रभारी श्रीमती संचिता बनर्जी (9424915133)और राजेंद्र नाथ साहू(7566130153) से संपर्क कर समस्या का समाधान पा सकते हैं। छात्र छात्राएं इस बात का ध्यान रखें कि उपरोक्त 5 में से किसी भी विद्यालय में आपका परीक्षा केंद्र हो सकता है यह आवश्यक नहीं है कि आप जिस क्षेत्र में निवास कर रहे हैं वहीं के परीक्षा केंद्र में आपको परीक्षा देना है, इसलिए प्रवेश पत्र डाउनलोड कर अपना परीक्षा केंद्र जान लें और समय पर परीक्षा केंद्र पर पहुंचे। यह परीक्षा 9 अप्रैल को प्रातः 11:00 बजे आरंभ होगी अतः सभी प्रतियोगियों को अपने परीक्षा केंद्र पर प्रातः 10:00 बजे उपस्थित होना अनिवार्य है। नवोदय विद्यालय प्रशासन अपेक्षा करता है कि विद्यार्थी अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर उज्जवल भविष्य की ओर कदम बढ़ाएं।
Home
Unlabelled
जवाहर नवोदय विद्यालय की नवमीं में प्रवेश हेतु चयन परीक्षा 9 अप्रैल को
जवाहर नवोदय विद्यालय की नवमीं में प्रवेश हेतु चयन परीक्षा 9 अप्रैल को
Share This
About Editor In Chief
Ashish Joshi
ASHISH JOSHI | आई विटनेस न्यूज़ 24 के संचालक के रूप में, मेरी प्रतिबद्धता हमारे दर्शकों को सटीक, प्रभावशाली और समय पर समाचार प्रदान करने की है। मैं पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखते हुए हर खबर को सच के साथ प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूँ। आई विटनेस न्यूज़ 24 में, हमारा लक्ष्य है कि हम समाज को सशक्त और जोड़ने वाली आवाज़ बनें।
