"परीक्षा पे चर्चा " कार्यक्रम जन शिक्षण संस्थान एवं कस्तूरबा कन्या छात्रावास के संयुक्त तत्वाधान में संपन्न - i witness news live
Breaking News
Loading...

TOP NEWS

"परीक्षा पे चर्चा " कार्यक्रम जन शिक्षण संस्थान एवं कस्तूरबा कन्या छात्रावास के संयुक्त तत्वाधान में संपन्न

राजेश ठाकुर की रिपोर्ट
आई विटनेस न्यूज 24, शनिवार 2 मार्च,जन शिक्षण संस्थान डिंडोरी  जन शिक्षण संस्थान निदेशालय के  निर्देशानुसार परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम का आयोजन जन शिक्षण संस्थान सभागार एवं कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय छात्रावासों एवं चंद्र विजय महाविद्यालय के छात्रावास परिसर में किया गया l कार्यक्रम में जन शिक्षण संस्थान के प्रशिक्षक एवं लाभार्थियों के अतिरिक्त छात्राओं ने माननीय प्रधानमंत्री द्वारा दिए गए संबोधन का सीधा प्रसारण देखा एवं परीक्षा के दौरान होने वाले तनाव व चिंता से दूर रहने के उपाय एवं प्रेरणा दायक वक्तव्य का ज्ञानअर्जित किया l कार्यक्रम में  विभिन्न विकास खंडों में संचालित प्रशिक्षण ट्रेड प्रशिक्षकों ने अपने लाभार्थियों के साथ अपने आवास पर ही इस कार्यक्रम के प्रसारण की व्यवस्था की l अभिषेक अग्रवाल ने कस्तूरबा गांधी बालिका छात्रावासों में कार्यक्रम आयोजन के लिए आवश्यक समन्वय तथा व्यवस्थाएं की l संस्थान के निदेशक दिवाकर द्विवेदी ने बताया जन शिक्षण संस्थान ऐसे आयोजनों को प्राथमिकता देकर आने वाली युवा पीढ़ी के लिए  प्रेरणा प्रद मार्गदर्शन एवं करियर काउंसलिंग के लिए सतत प्रयास कर रहा है l आगामी सत्र 2022 - 23 की कार्य योजना मंत्रालय भेजी जा चुकी है तथा कार्यक्रम संचालन हेतु  व्यापक स्तर पर प्रचार - प्रसार व सर्वेक्षण किया जा रहा है   विस्तृत कार्य योजना तैयार की जा रही है मंत्रालय से दिशा निर्देश प्राप्त होते ही पाठ्यक्रम प्रारंभ किए जाएंगे l जन शिक्षण संस्थान के अधिकारी अरुण कुमार दुबे,  अभिषेक अग्रवाल एवं  अभिषेक चौराहा नीरज कुमार लाल प्रशिक्षक रामकृष्णगर्ग, लक्ष्मीनारायण बर्मन उपस्थित रहे

Ashish Joshi

Ashish Joshi
ASHISH JOSHI | आई विटनेस न्यूज़ 24 के संचालक के रूप में, मेरी प्रतिबद्धता हमारे दर्शकों को सटीक, प्रभावशाली और समय पर समाचार प्रदान करने की है। मैं पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखते हुए हर खबर को सच के साथ प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूँ। आई विटनेस न्यूज़ 24 में, हमारा लक्ष्य है कि हम समाज को सशक्त और जोड़ने वाली आवाज़ बनें।