राजस्व निरीक्षक गाड़ासरई, बजाग एवं समनापुर को नोटिस जारी - i witness news live
Breaking News
Loading...

TOP NEWS

राजस्व निरीक्षक गाड़ासरई, बजाग एवं समनापुर को नोटिस जारी

आई विटनेस न्यूज 24, शुक्रवार 1 अप्रैल,एसडीएम डिंडौरी श्री बलवीर रमण के द्वारा सीएम हेल्पलाईन, जनसुनवाई, भू-अर्जन, बिना सूचना व्यपर्वतन, शासन की योजनाओं, राजस्व विभाग के समस्त एजेण्डा और विभागीय कार्यां की समीक्षा की गई। समीक्षा के दौरान राजस्व निरीक्षक गाड़ासरई, बजाग और समनापुर की प्रगति न्यूनतम पाई गई। राजस्व निरीक्षकों के द्वारा शासन की योजनाओं को गंभीरतापूर्वक नहीं लिया जा रहा है। सीएम हेल्पलाईन में क्षेत्रांतर्गत प्राप्त शिकायतों का संतुष्टिपूर्वक निराकरण नहीं करना गंभीर लापरवाही है। राजस्व निरीक्षकों का यह कृत्य घोर लापरवाही व अनुशासनहीनता की श्रेणी में आता है। क्यों न आपके विरूद्ध अनुशासनात्मक/दण्डात्मक कार्यवाही वरिष्ठ अधिकारियों को प्रस्तावित की जाए। अतः उक्त संबंध में 07 दिवस के पूर्व अपना जवाब एवं प्रगति रिपोर्ट की कार्यवाही कर इस कार्यालय को अनिवार्य रूप से अवगत कराना सुनिश्चित करें।

Ashish Joshi

Ashish Joshi
ASHISH JOSHI | आई विटनेस न्यूज़ 24 के संचालक के रूप में, मेरी प्रतिबद्धता हमारे दर्शकों को सटीक, प्रभावशाली और समय पर समाचार प्रदान करने की है। मैं पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखते हुए हर खबर को सच के साथ प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूँ। आई विटनेस न्यूज़ 24 में, हमारा लक्ष्य है कि हम समाज को सशक्त और जोड़ने वाली आवाज़ बनें।