आई विटनेस न्यूज 24, शुक्रवार 1 अप्रैल,प्रदेश के उच्च शिक्षा एवं जिले के प्रभारी मंत्री डॉ. मोहन यादव 03 अप्रैल को प्रातः 11ः45 बजे जेवरा जिला मण्डला से प्रस्थान कर दोपहर 12ः15 बजे मेहंदवानी जिला डिंडौरी आगमन करेंगे। उच्च शिक्षा मंत्री शासकीय महाविद्यालय भवन मेंहदवानी, मटियारी-मरवारी मार्ग से चकदेही मार्ग का लोकार्पण करेंगे। दोपहर 12ः45 बजे मेंहदवानी में आयोजित यादव समाज सम्मेलन में भाग लेंगे। दोपहर 1ः15 बजे मेंहदवानी से प्रस्थान कर दोपहर 1ः45 बजे सक्का आगमन करेंगे। गेस्ट हाउस सक्का में अल्प विश्राम के बाद अमरपुर के लिए प्रस्थान करेंगे। दोपहर 2ः45 बजे अमरपुर आगमन कर आजीविका भवन अमरपुर, अमरपुर रोड से भैंसवाही मार्ग, मोहती से दामीतितराही मार्ग और आजीविका भवन समनापुर का लोकार्पण करेंगे।
उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. मोहन यादव दोपहर 3ः15 बजे अमरपुर से प्रस्थान कर 3ः45 बजे डिंडौरी आगमन कर बिरसा मुण्डा शहीद स्मारक पहुंच मार्ग, रैदास समाज का सामुदायिक भवन और जिला चिकित्सालय में नव निर्मित वार्डों का लोकार्पण तथा उप स्वास्थ्य केन्द्रों का भूमिपूजन करेंगे। सायंकाल 5ः00 बजे डिंडौरी से बरगांव के लिए प्रस्थान करेंगे। सायंकाल 5ः45 बजे बरगांव आगमन कर जलजीवन मिशन के अंतर्गत पांच ग्रामों की समूह नलजल योजना का भूमिपूजन के बाद सायंकाल 6ः15 बजे बरगांव से प्रस्थान करेंगे व शहपुरा में अल्पविश्राम के बाद सायंकाल 7ः15 बजे शहपुरा से जबलपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।
