आई विटनेस न्यूज 24,शुक्रवार1 अप्रैल,केंद्रीय विद्यालय डिंडौरी में दिनांक 1 अप्रैल को बहुप्रतीक्षित ‘परीक्षा पे चर्चा 5.0’ कार्यक्रम का सीधा प्रसारण किया गया। विद्यालय के सभी छात्रों, शिक्षकों एवं अभिभावकों द्वारा इस कार्यक्रम में भाग लिया गया। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 11:00 बजे दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम से हुई। इसका लाइव प्रसारण विद्यालय में तीन अलग-अलग स्थानों पर किया गया। अपने उद्बोधन में प्रधानमंत्री मोदी ने शिक्षा के महत्व, परीक्षा के समय तनाव प्रबंधन, परीक्षा की तैयारी का स्वरूप, सोचने की शक्ति को शक्तिशाली बनाने, अपने आत्मविश्वास को बढ़ाने और समय प्रबंधन जैसे महत्वपूर्ण विषयों को शामिल किया। लैंगिक समानता पर जोर देते हुए महिलाओं को हर क्षेत्र में आगे आने के लिए प्रेरित किया। साथ ही समाज के प्रत्येक वर्ग से आग्रह किया कि बेटा और बेटी को समान अवसर देकर समाज में संतुलन बनाने में योगदान दें। परीक्षा के साथ-साथ उन्होंने पढ़ाई, आनलाइन शिक्षा, राष्ट्रीय शिक्षा नीति और अन्य पहलुओं पर भी चर्चा की। परीक्षा को एक उत्सव के रूप में मनाने का आह्वान किया । उन्होंने छात्रों को संबोधित करते हुए उनके रचनात्मक कौशल की प्रशंसा की एवं उत्साहवर्धन किया। इसके साथ ही छात्रों को आगामी बोर्ड परीक्षा के लिए शुभकामनाएं दी। प्रधानमंत्री ने देश के अलग -अलग हिस्सों से आने वाले छात्रों के प्रश्नों का जवाब देकर उनकी जिज्ञासाओं को शांत किया। एक प्रश्न के उत्तर में उन्होंने पर्यावरण के प्रति संजीदा होने, सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग न करके उसे स्वच्छ बनाने और भारत सहित विश्व को ग्लोबल वार्मिंग से बचाने के लिए व्यक्तिगत स्तर पर प्रयास करने का आह्वान किया। अपने अनुभव के आधार पर उन्होंने बताया कि हममें दूसरों के गुणों को सम्मान करने का सामर्थ्य होना चाहिए। सभी को जीवन में चुनौतियाँ सहर्ष स्वीकार करना चाहिए। मोदी ने अपने प्रभावशाली भाषण से परीक्षा पर चर्चा को उत्साह, उमंग और आनंद उत्सव में बदल दिया। प्राचार्य आर एस उलाड़ी ने सभी अभिभावकों को कार्यक्रम में उपस्थित होने पर धन्यवाद ज्ञापित किया।
Home
Unlabelled
मोदी ने छात्रों को दिया जीवन की हर परीक्षा में सफलता का मंत्र
मोदी ने छात्रों को दिया जीवन की हर परीक्षा में सफलता का मंत्र
Share This
About Editor In Chief
Ashish Joshi
ASHISH JOSHI | आई विटनेस न्यूज़ 24 के संचालक के रूप में, मेरी प्रतिबद्धता हमारे दर्शकों को सटीक, प्रभावशाली और समय पर समाचार प्रदान करने की है। मैं पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखते हुए हर खबर को सच के साथ प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूँ। आई विटनेस न्यूज़ 24 में, हमारा लक्ष्य है कि हम समाज को सशक्त और जोड़ने वाली आवाज़ बनें।
