जल संरक्षण हेतु जागरूकता अभियान चला रहा है जनअभियान परिषद - i witness news live
Breaking News
Loading...

TOP NEWS

जल संरक्षण हेतु जागरूकता अभियान चला रहा है जनअभियान परिषद

अरविंद चौधरी की रिपोर्ट 
आई विटनेस न्यूज 24, शनिवार 9 अप्रैल, जलाभिषेक अभियान अंतर्गत बैहर में मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के तत्वाधान में गठित प्रस्फुटन समितियों के माध्यम से जल संरक्षण हेतु अनेक कार्यक्रम चलाए जा रहे है जल है तो कल है के विचार ने वर्तमान में समाज को सोचने पर विवश किया है कि जिस तरह लगातार वर्तमान जल स्तर कम होते जा रहा है भविष्य में हमे भयावह परिणाम परिलक्षित होंगेअतः आज जल संरक्षण अति आवश्यक हो गया है केवल सरकार के भरोसे यह कार्य संभव नही है जब तक समाज जाग्रत न हो जब तक जन भागीदारी न हो तब तक पानी जैसे महत्वपूर्ण तत्व को नही बचाया जा सकता इसी अवधारणा को साकार रूप में परिणत करने हेतु सरकार व समाज के बीच मे सेतु के रूप में कार्य कर रही संस्था जन अभियान परिषद बैहर द्वारा ग्राम ग्राम में गठित प्रस्फुटन समितियों मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास पाठ्यक्रम से जुड़े छात्रों समाजसेवियों के माध्यम से जनभागीदारी के तहत दीवार लेखन जल यात्रा जल संगोष्टी रैली बोरी बंधन जैसे कार्य किये जा रहे है उक्त संबंध में जानकारी देते हुए जनअभियान परिषद बैहर के विकासखंड समन्वयक महेश पटले ने बताया कि जल संरक्षण जागरूकता अभियान में समाज के लोगो का भी भरपूर सहयोग मिल रहा है।

Ashish Joshi

Ashish Joshi
ASHISH JOSHI | आई विटनेस न्यूज़ 24 के संचालक के रूप में, मेरी प्रतिबद्धता हमारे दर्शकों को सटीक, प्रभावशाली और समय पर समाचार प्रदान करने की है। मैं पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखते हुए हर खबर को सच के साथ प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूँ। आई विटनेस न्यूज़ 24 में, हमारा लक्ष्य है कि हम समाज को सशक्त और जोड़ने वाली आवाज़ बनें।