मध्य प्रदेश कांग्रेस समाज कल्याण प्रकोष्ठ के डिंडोरी जिला अध्यक्ष पद पर नियुक्त किए गए लियाकत अली - i witness news live
Breaking News
Loading...

TOP NEWS

मध्य प्रदेश कांग्रेस समाज कल्याण प्रकोष्ठ के डिंडोरी जिला अध्यक्ष पद पर नियुक्त किए गए लियाकत अली

ओमप्रकाश परस्ते की रिपोर्ट
आई विटनेस न्यूज 24, रविवार 3 अप्रैल, मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कमलनाथ पूर्व मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार एवं प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री जेपी धनोपिया के अनुशंसा पर मध्य प्रदेश कांग्रेश समाज कल्याण प्रकोष्ठ मैं लियाकत अली को जिला अध्यक्ष पद पर नियुक्त किया गया।
जिला कांग्रेस सहायता केंद्र में जिला कांग्रेस कमेटी के जिला अध्यक्ष  वीरेंद्र बिहारी शुक्ला के द्वारा नियुक्ति पत्र दिया गया तथा जिला कांग्रेस की ओर से लियाकत अली को शुभकामनाएं दी गई व संगठन में लियाकत हमेशा से पार्टी में सक्रियता से कार्य करते रहें लियाकत अली से आशा की गई है कि वे जिले के समाज सेवी लोगों एवं समाजसेवी संगठनों को प्रकोष्ठ में जोड़ने का कार्य करेंगे|

Ashish Joshi

Ashish Joshi
ASHISH JOSHI | आई विटनेस न्यूज़ 24 के संचालक के रूप में, मेरी प्रतिबद्धता हमारे दर्शकों को सटीक, प्रभावशाली और समय पर समाचार प्रदान करने की है। मैं पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखते हुए हर खबर को सच के साथ प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूँ। आई विटनेस न्यूज़ 24 में, हमारा लक्ष्य है कि हम समाज को सशक्त और जोड़ने वाली आवाज़ बनें।