भीमसेन ठाकुर की रिपोर्ट,
आई विटनेस न्यूज 24, रविवार 3 अप्रैल, शहपुरा विकासखंड के अंतर्गत ग्राम पंचायत मालपुर के डुंगरिया टोला मैं सीसी रोड निर्माण किया गया है।जो देव लाल के घर से हीरालाल के घर तक बनाया जाना था जिसकी लंबाई लगभग 70 मीटर थी, इस सीसी रोड को बने लगभग 6 माह हुए है और इस सीसी रोड की धूल अभी से उड़ रही है ग्रामीणों का कहना है कि इस सीसी रोड का गिट्टी पैरों में गढ़ रही हैं इससे हम लोगों को बहुत परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, क्योंकि सीसी रोड सही तरीके से बनाई ही नहीं गयी है सरपंच सचिवों को कई बार शिकायत की गई।मगर कोई सुनवाई नही हुई,ग्रामीणों ने खराब सीसी रोड की शिकायत को लेकर जिले स्तर तक पहुंचे लेकिन अभी तक इस सीसी रोड की कोई सुनवाई नहीं हुयी। ग्राम वासियो का आरोप है कि सरपंच सचिव उपयंत्री और जिले के जिम्मेदारों मि मिली भगत से घटिया निर्माण कार्य किया गया है इसलिए मोहल्ले वालों की कोई सुनवाई नहीं हो पा रही है।
